रायपुर, 22 नवंबर 2024: अदाणी फाउंडेशन ने 15 नवंबर से 21 नवंबर 2024 तक “राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत तिल्दा विकासखंड के छह गांवों – रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली, गौरखेड़ा और भाटापारा में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यह पहल अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर के सुपोषण कार्यक्रम के तहत की गई।
इस सप्ताह के दौरान सुपोषण संगिनियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा और मातृ स्वास्थ्य को लेकर घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई। उन्होंने सामूहिक रैलियों, समूह चर्चाओं, परिवार परामर्श, दीवार लेखन और अन्य अभियानों के माध्यम से 671 गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दी।
IMG 20241122 WA0024
कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं की देखभाल, समय पर टीकाकरण, स्तनपान का महत्व, आईएफए की गोलियों का सेवन और सफाई के महत्व को समाज में प्रोत्साहित करना था। इसके तहत स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियां दूर की गईं, सही तरीके से शिशु को पकड़ने की विधि बताई गई और “कंगारू मदर केयर” के जरिए हाइपोथर्मिया से बचाव की जानकारी दी गई।
गर्भावस्था के 1000 दिनों के महत्व, विविध आहार, गर्भावस्था के दौरान और बाद में स्वास्थ्य देखभाल, और तुरंत स्तनपान जैसे विषयों पर भी विशेष चर्चा हुई।
कार्यक्रम की एक लाभार्थी, ग्राम भाटापारा की संध्या साहू ने कहा, “इस कार्यक्रम से हमें स्वास्थ्य, स्वच्छता और पौष्टिक भोजन की जानकारी घर बैठे मिलती है। साथ ही कुकिंग डेमो से पौष्टिक भोजन बनाना भी सिखाया जाता है।” रायखेड़ा की बिंदु ध्रुव ने बताया, “कंगारू मदर केयर और नवजात शिशु को गर्म रखने की विधि जैसी जानकारियां बहुत उपयोगी हैं।”
इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपोषण संगिनियों और अदाणी फाउंडेशन के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्वेता तारक ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी को प्रोत्साहित किया।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के लिए ऐसे कई कार्यक्रम 12 गांवों में संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें निःशुल्क नवोदय कोचिंग केंद्र और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा और शिक्षा की पहल शामिल हैं।
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भारतीय हथकरघा परंपरा की समृद्ध विरासत और कारीगरों का हुनर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव मैदान में लगे हथकरघा वस्त्रों के स्टॉल पर देश के विभिन्न राज्यों...
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने बाल चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब तक 45 हजार बच्चों की सफल शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की जा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का समापन हो गया। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित समापन एवं...
रायपुर: खमतराई इलाके में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। पता चला है कि इसकी सूचना मुखबिर से मिले इनपुट के बाद मिली थी, पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी।...
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...