Google Analytics Meta Pixel जल्द ही शुरू होंगे एक्सप्रेस-वे, गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलधानी ओवर ब्रिज: ताम्रध्वज साहू - Ekhabri.com

जल्द ही शुरू होंगे एक्सप्रेस-वे, गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलधानी ओवर ब्रिज: ताम्रध्वज साहू

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण

रायपुर- लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का सघन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने आज रायपुर के गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलघानी नाका के पास के बन रहे ओवर ब्रिज तथा एक्सप्रेस-वे  का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों से कहा कि रेलवे से समन्वय कर कार्य समय पर पूर्ण करें। मंत्री श्री साहू ने एक्सप्रेस-वे और ब्रिज निर्माण से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शेष बचे कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण हो सके और आम नागरिकों को इन क्षेत्रों में सुविधाजनक यातायात का लाभ मिल सके। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने बताया है कि रायपुर स्टेशन से शदाणी दरबार तक बनी एक्सप्रेस-वे सड़क सहित सभी ब्रिज संबंधित कार्य अब पूर्णता की ओर है। बीते वर्षों में कोरोना महामारी की विषम चुनौतियों के कारण विकास कार्यों में तोड़ा विलंभ अवश्य हुआ था लेकिन अब ये कार्य पूर्ण होने के करीब हैं। उन्होंने कहा कि  वर्ष 2020 से 2023 तक मैंने एक्सप्रेस-वे सहित सभी ब्रिज संबंधित कार्यों का लगातार निरीक्षण किया है और अधिकारियों को इनके संबंधित कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तामूलक कार्य करते हुए सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश देता रहा हूं। श्री साहू ने कहा कि इस दौरान निर्माणाधीन गोगांव और डीआरएम ऑफिस अंडर ब्रिज कार्य की धीमी प्रगति पर पुराने ठेकेदार का टेंडर निरस्त किया गया और नए सिरे टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिले और लोगों को सुगम यातायात का लाभ मिल सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा है कि वर्तमान स्थिति में गोगांव अंडर ब्रिज एवं तेलघानी नाका ओवर ब्रिज में इलेक्ट्रिकल और सौंदर्यीकरण कार्य पूर्णता की ओर है और शीघ्र ही इसे शहर वासियों के लिए प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके साथ ही साथ ही अगले कुछ महीनों में फाफाडीह डीआरएम ऑफिस अंडर ब्रिज का कार्य पूर्ण होते ही उसे भी शहर वासियों के लिए प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...