Google Analytics Meta Pixel भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीखी वन क्षेत्रों के विकास की बारीकियां - Ekhabri.com

भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीखी वन क्षेत्रों के विकास की बारीकियां

० नरवा विकास के साथ-साथ अन्य नवाचारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का लिया प्रशिक्षण

० देहरादून से प्रशिक्षु अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक सुुराजी गांव योजना के तहत संचालित नरवा विकास योजना (भू-जल संरक्षण कार्य), लघुवनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन एवं अन्य नवाचारी योजनाओं के अवलोकन तथा प्रशिक्षण हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून द्वारा भारतीय वन सेवा के 2021-2023 बेच के 33 प्रशिक्षु अधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रवास पर भेजा गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होते हुए भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लघुवनोपज संघ द्वारा वर्तमान में 65 लघु वनोपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा कृषकों कीे आय को बढ़ाने के लिए सुराजी गांव योजना के तहत नरवा-गरवा-घुरवा और बाड़ी योजना संचालित की जा रही है। जिसके तहत नरवा विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ऐसे ही प्रदेश के वानिकी गतिविधियों के संबंधित अनेक कल्याणकारी योजना एवं कार्यक्रमों की प्रशिक्षण हेतु भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को 13 जनवरी को नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित अरण्य भवन में दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ श्री संजय शुक्ला, द्वारा छत्तीसगढ़ में लघु वनोपजों के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की दिशा में कराये जा रहे कार्यों की सारगर्भित जानकारी देते हुए नव चयनित भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री तपेश कुमार झा, द्वारा वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Read Also  मकान निर्माण के दौरान राज मिस्त्री की मौत

इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा)  व्ही. श्रीनिवास राव. द्वारा प्रदेश में नरवा योजना के अंतर्गत वनक्षेत्र में स्थित नालों के बारहमासी स्वरूप को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु उनके जल ग्रहण क्षेत्रों में रिज टू वैली एप्रोच आधारित भू-जल संरक्षण कार्यों के क्रियान्वयन की तकनीकी से अवगत कराया गया तथा भू-जल संरक्षण कार्यों का जी.आई.एस. पद्धति से डी.पी. आर तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन) एवं सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड अरूण पांडे द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन की गतिविधियों तथा बायोडायवर्सिटी के संरक्षण एवं विकास हेतु किये गये कार्यों के संबंध में भी प्रशिक्षु अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक भरत ज्योति तथा प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...