रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तातापानी महोत्सव में शामिल हुए. यहां उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर रामानुजगंज जिले की जनता को 1003 करोड़ रूपए के 1707 विकास कार्यों की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का भी गौरव है।
तातापानी को राम वनगमन परिपथ से जोड़ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने तातापानी के एतिहासिक महत्व और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए तातापानी रामचौरा पहाड़ी को राम वनगमन पथ से जोड़ने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोरशोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है और इसकी एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है ताकि मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा सके.
विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजातियों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान
विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए योजनाओं का निर्माण और इसका लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए सरगुजा संभाग में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया. सम्मान किए जाने पर श्री भूपेश बघेल भाव विभोर हुए और इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य आज से उत्तरायण हो रहे हैं और मैं भगवान सूर्य से प्रार्थना करता हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि ऐसे ही दिन दुगनी, रात चौगुनी बढ़ती रहे.
तातापानी में मुख्यमंत्री की घोषणाएं
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर बड़ी घोषणाएं करते हुए 25 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी लावा जलाशय योजना का निर्माण,30 करोड़ की लागत से भूमका व्यपर्तन योजना के निर्माण, कुसमी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना, चांदो में सहकारी बैंक की शाखा खोलने , गौरलाटा को पर्यटन केंद्र के रूप विकसित करने, नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ के निर्माण, तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने, बलरामपुर में गौरव पथ के निर्माण , परसपाल से चलगली, चलगली से भगवानपुर होते हुए मोरन, जनक मोड़ से रामनगर तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...