Google Analytics Meta Pixel नेपाल प्लेन क्रैश: लैंडिंग से चंद मिनट पहले प्लैन क्रैश हुआ, 68 लोगों की मौत - Ekhabri.com

नेपाल प्लेन क्रैश: लैंडिंग से चंद मिनट पहले प्लैन क्रैश हुआ, 68 लोगों की मौत

 

नेपाल की राजधानी काठमांडू से पर्यटन नगरी पोखरा जा रहा एक यात्री विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पांच भारतीयों समेत 68 लोगों की मौत हो गई। यति एयरलाइंस का दो इंजन वाला एटीआर 72 विमान लैंडिग से चंद मिनट पहले पहाड़ी से टकराकर आग के गोले में तब्दील हो गया। विमान का काफी हिस्सा सेती नदी के तट पर जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हादसे की वजह विमान में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। विमान में 15 विदेशी नागरिक भी सवार थे। विमान में पांच भारतीय, चार रूसी, दो कोरियाई के अलावा आस्ट्रेलिया, फ्रांस, अजेंटीना, इजराइल के एक-एक नागरिक सवार थे।

 

यह तीन दशकों में नेपाल में हुई सबसे बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 1992 में काठमांडू के रास्ते में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 167 लोगों की मौत हो गई थी। घटना की जांच के लिए नेपाल सरकार ने पांच सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। इसके अलावा नेपाल में 16 जनवरी को एक दिन का राष्ट्रीय श्ाोक घोषित किया गया है। उधर, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

 

नागर विमानन प्राधिकरण नेपाल (सीएएएन) ने बताया कि विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10:33 पर उड़ान भरी थी। उतरने से कुछ समय पहले पोखरा में पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सीएएएन की सर्च एंड रेस्क्यू कोआर्डिनेशन कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक दुर्घटनास्थल से 68 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चार और शवों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं। येती एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल (35) के रूप में हुई है। सोनू वाराणसी के रहने वाले थे। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि अभी तक किसी के जीवित बचने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि पोखरा में मौसम बिल्कुल ठीक था और विमान का इंजन भी अच्छी स्थिति में था। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि आखिर हवाई जहाज को हुआ क्या ?

Read Also  ब्रिटेन पीएम जॉनसन ने गुपचुप की की शादी, दुल्हन उम्र में है 23 साल छोटी

इस बीच नेपाल पुलिस ने बताया कि विमान में लगी आग पर काबू पाने के लिए बेहद मुश्किल आई, क्योंकि दमकल उस खाई तक नहीं पहुंच सकी जहां दुर्घटना हुई थी। सर्च अभियान देर शाम रोक दिया गया। अब सोमवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

नेपाल का एयरलाइन व्यवसाय सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कर्मचारियों के अपर्याप्त प्रशिक्षण से जूझ रहा है। अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की सुरक्षा चिंताओं के बाद यूरोपीय संघ ने 2013 में नेपाल को उड़ान सुरक्षा ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था।

 

एक जनवरी, 2023 को हुआ था पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

नेपाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन दो सप्ताह पहले देश्ा के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल “प्रचंड” द्वारा किया गया था और इसका निर्माण्ा चीन की सहायता से किया गया था। इसके लिए चीन ने कम ब्याज दर पर 21.59 करोड़ डालर का ऋण दिया था। अन्‍नपूर्णा पर्वत श्रृंखला की पृष्ठभूमि में निर्मित हवाई अड्डे का आधिकारिक उद्घाटन एक जनवरी, 2023 को किया गया था। यह महत्वपूर्ण परियोजना चीन के “बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव” (बीआरआई) सहयोग का हिस्सा थी।

 

72 सीटर विमान काठमांडू से 205 किलोमीटर दूर पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ

10: 33 पर सुबह विमान ने काठमांडू हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी

25 मिनट है काठमांडू और पोखरा के बीच उड़ान का समय

10: 53 पर विमान पहाड़ी से टकराकर दुर्घटना हुआ

15 साल पुराना था विमान, फ्लाइट ट्रैकिग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 ने किया दावा

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...