Google Analytics Meta Pixel देश में पहली बार छत्तीसगढ़ से शुरू हुई मध्यस्थता कानून की व्यवस्था - Ekhabri.com

देश में पहली बार छत्तीसगढ़ से शुरू हुई मध्यस्थता कानून की व्यवस्था

देश के न्यायालयीन इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। सुप्रीम कोर्ट की पहल और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की देखरेख में प्रदेश के 18 जिलों में मध्यस्थता कानून का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसके तहत सुलह-समझौते से प्रकरणों का बोझ कम किया जाएगा। पहले दिन प्रशिक्षित न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ताओं को जिला न्यायालयों में उन मुकदमों की फाइल सौंपी गई, जिनमें राजीनामा की संभावना अधिक है। उन्होंने फाइलों का अध्ययन भी किया। चरणबद्ध प्रक्रिया के बाद मामला सुलह के लिए न्यायालयों तक पहुंचेगा।

Read Also  प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र बने आकर्षण


 

मध्यस्थता कानून के लागू होने से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में कमी आने के साथ ही सुनवाई पर लगने वाले समय और खर्च की भी बचत होगी। इसके लिए प्रदेश के 40 चुनिंदा न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ताओं को 40 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया है।छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में वर्तमान में 89 हजार 132 मामले और जिला न्यायालयों में साढ़े चार लाख से अधिक मामले लंबित हैं। वहीं, देशभर के हाई कोर्ट में 59 लाख 63 हजार 848 मामले लंबित हैं। इनमें सिविल के 42 लाख 86 हजार 933 और क्रिमिनल के 16 लाख 76 हजार 915 मामले शामिल हैं।
निर्णय लेने का अधिकार दोनों पक्षों को होगा

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ओमप्रकाश वारियर ने कहा कि न्याय की यह व्यवस्था सभी पक्षों के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ सस्ती भी होगी। इसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे की बातें सुनने और भावनाओं को समझने का पर्याप्त अवसर प्राप्त होगा। इसमें निर्णय लेने का अधिकार भी दोनों पक्षों को रहेगा।

 

Read Also  छत्तीसगढ़ की वैभवशाली संस्कृति की है विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री

इस तरह चरणबद्ध चलेगी प्रक्रिया
राजीनामा योग्य प्रकरणों से जुड़ी फाइलों का अध्ययन करने के बाद अधिवक्ता दोनों पक्षों के पारिवारिक व उनकी अन्य गतिविधियों की जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद समन जारी कर तय तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। पहले अलग-अलग चर्चा कर उनकी मानसिकता टटोलेंगे। फिर दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर राजीनामा के लिए बात करेंगे। इस दौरान अधिवक्ता राजीनामा की स्थिति में होने वाले लाभ की जानकारी भी देंगे। जब दोनों पक्ष राजीनामा के लिए अपनी सहमति देंगे तब उनसे हलफनामा लिया जाएगा। शपथ-पत्र के साथ प्रकरण्ा की फाइल संबंधित न्यायालय में सुनवाई के लिए पेश की जाएगी। इसके बाद न्यायालय दोनों पक्षों को समन जारी कर तलब करेगा। कोर्ट में अधिवक्ता की मौजूदगी में दोनों पक्ष समझौते की बात स्वीकारेंगे। इसके बाद न्यायालय राजीनामा के आधार पर मामले को निराकृत करेगा।

 

परिवार न्यायालय के मामले अधिक
जिला न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में सर्वाधिक मामले परिवार न्यायालय से हैं। इसमें पारिवारिक विवाद के अलावा विवाह विच्छेद से संबंधित प्रकरणों की मामले ज्यादा हैं। इसलिए पहले चरण में अधिवक्ताओं को परिवार न्यायालय से संबंधित फाइलें सौंपी जा रही हैं। इसके अलावा मोटर दुर्घटना, निषेधाज्ञा, मकान मालिक एवं किरायेदार के बीच विवाद, सिविल रिकवरी, व्यावसायिक झगड़े के अलावा उन प्रकरणों पर जोर दिया जा रहा है, जिनमें समझौते से विवाद के निराकरण की संभावना ज्यादा देखी जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

यूथ फेस्ट 2026 में सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को दी प्रेरणा

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आयोजित यूथ फेस्ट-2026 युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता और सीखने के जज्बे का केंद्र बनकर उभरा। इस दौरान आयोजित प्रेरक सत्र में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने युवाओं को फिट रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और परिवार...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...