० रूरल कनेक्टिविटी ट्रेनिंग एवं रिसर्च नवा रायपुर में मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) तकनीकी मुद्दों पर दिया मार्गदर्शन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण सड़को का निर्माण सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री के उपयोग तथा इन सामग्रियों से जुड़े तकनीकी परीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानमंत्री सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों को रूरल कनेक्टिविटी ट्रेनिंग एवं रिसर्च सेंटर, नवा रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) श्री राकेश पुराम ने जानकारी दी कि शासन द्वारा डिजिटल रिबाउंड हैमर से परीक्षण कराने के लिये 2500 रूपए प्रति परीक्षण निर्धारित किया गया है। इसी तरह अल्ट्रासोनिक पल्स पैलासिटी उपकरण से परीक्षण कराये जाने के लिये 3 हजार रूपए प्रति परीक्षण निर्धारित किया गया है। परीक्षण शुल्क को जमा करने के लिये शासन द्वारा नवीन राजस्व मद भी खोला गया है, जिसमें राशि चालान के माध्यम से जमा की जा सकती है। निर्माण में प्रयुक्त कांकीट की गुणवत्ता का परीक्षण सीधे सी.टी.ई. कार्यालय से संपर्क कर कराया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान नान डिस्ट्रेक्टिव टेस्ट उपकरण का डेमो भी दिया गया।
मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) राकेश पुराम के ई-परीक्षक माडयूल के उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि आम नागरिक भी उनके स्वयं के धन से कराये जा रहे भवन आदि निर्माण कार्य का परीक्षण करा सकते हैं। प्रशिक्षण में सड़क निर्माण के दौरान मैदानी अधिकारियों को आने वाली तकनीकी कठिनाईयां के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सी.टी.ई. कार्यालय द्वारा जारी निरीक्षण प्रतिवेदन में प्रधानमंत्री सड़क योजना के सड़कों के निरीक्षण पश्चात आवश्यक जानकारी दिए जाने के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। इसके अलावा सी.टी.ई. कार्यालय द्वारा वितरित किए गए 100 बिंदुओं की चेक लिस्ट पुस्तिका और उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...