भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीबीसी की बनाई आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्री का विरोध कम नहीं हो रहा है। अब एक आनलाइन याचिका के जरिये इस डाक्यूमेंट्री को बनाने के मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि इस तरह की विवादित डाक्यूमेंट्री बनाकर बीबीसी ने ब्रिटेन के लोक प्रसारणकर्ता की अपनी जिम्मेदारी को भंग किया है।
चेंजडाटआर्ग नाम के संगठन ने 2,500 से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षरों वाली इस याचिका में कहा है कि बीबीसी (ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन) की इस हरकत की वह कड़े शब्दों में निदा करता है। यह डाक्यूमेंट्री बनाकर बीबीसी के संपादकीय विभाग ने निष्पक्षता के उच्च मानदंडों को तोड़ा है। यह याचिका पिछले सप्ताह बीबीसी की डाक्यूमेंट्री- इंडिया : द मोदी क्वेश्चन, के पहले भाग को देखने के बाद दायर की गई है। डाक्यूमेंट्री के दूसरे भाग का प्रसारण मंगलवार को होना प्रस्तावित है। इस डाक्यूमेंट्री पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है, जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे अमर्यादित बताया है।
याचिका में कहा गया है कि बीबीसी बोर्ड मामले की स्वतंत्र जांच के लिए जल्द ही समिति की घोषणा करे और जांच के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक करे। याचिका में ब्रिटेन में मीडिया पर नजर रखने वाले स्वतंत्र संगठन आफिस आफ कम्युनिकेशन (ओएफसीओएम) से बीबीसी पर कार्रवाई की मांग की गई है क्योंकि वह प्रसारण के लिए स्तरीय सामग्री का चयन करने में लगातार विफल साबित हो रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री पर बनी डाक्यूमेंट्री इसका ताजा उदाहरण है। विदित हो कि ब्रिटेन में बीबीसी की लाइसेंस फीस का भुगतान सरकार करती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...