आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में राष्ट्रीय ग्रिड फेल हो जाने से एक नई मुसीबत आ पड़ी। पावर सिस्टम फेल होने के बाद राजधानी इस्लामाबाद, कराची व लाहौर जैसे पाकिस्तान के बड़े शहरों में बिजली गुल होने से हाहाकार मच गया।
देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में बिजली गुल होने से लोगों को तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं लेकिन आर्थिक राजधानी कराची में सबसे बुरी स्थिति है। पेशावर शहर में बहुत से लोग बिजली न होने से पीने के पानी के लिए तरस गए। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह 7:34 बजे नेशनल ग्रिड की फ्रीक्वेंसी का सिस्टम डाउन हो गया, जिससे ब्लैकआउट हो गया। ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने ट्वीट कर कहा कि मरम्मत कार्य चल रहा, इसे 12 घंटे के अंदर सही कर लिया जाएगा।
विफलता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने ईंधन की लागत बचाने के लिए सर्दियों में मांग कम होने के कारण रात में बिजली उत्पादन प्रणाली को बंद कर दिया। लेकिन जब सिस्टम को सुबह चालू किया गया, तो आवृत्ति भिन्नता और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण देश की बिजली इकाइयां एक-एक करके बंद हो गईं।
पहली बार नहीं कर रहा ऐसी स्थिति का सामना
पाकिस्तान में यह पहली बार नहीं है कि जब देश को ऐसी स्थिति का सामना कर पड़ रहा है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में पावर सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते 12 घंटे तक लोगों को बिना बिजली के गुजारना पड़ा था। बिजली संकट के कारण इसी महीने सरकार को शापिंग माल और बाजार रात साढ़े आठ बजे तक बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा था। दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा की कमी से जरूरत की चीजें आयात करने के लिए पैसे नहीं है, जिससे वह आईएमएफ के साथ ही अपने मित्र देशों के सामने गिड़गिड़ा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...