Google Analytics Meta Pixel चिरमिरी में एनसीपीएच हॉस्पिटल रोड़ के डामरीकरण का कार्य शुरू - Ekhabri.com

चिरमिरी में एनसीपीएच हॉस्पिटल रोड़ के डामरीकरण का कार्य शुरू

० लम्बे अरसे से बंद वाटर एटीएम हुआ चालू , कलेक्टर श्री ध्रुव के निरीक्षण के बाद एसईसीएल प्रबंधन की कवायद

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर। कलेक्टर पी. एस. ध्रुव के निरीक्षण एवं कड़े निर्देश के बाद अंतत एसईसीएल प्रबंधन ने चिरमिरी स्थित एनसीपीएच हॉस्पिटल आने-जाने वाली सड़क के डामरीकरण का काम आज आनन-फानन में शुरू कर दिया है। एनसीपीएच हॉस्पिटल एसईसीएल प्रबंधन द्वारा संचालित है। इस हॉस्पिटल के आने-जाने की सड़क के मरम्मत एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी एसईसीएल प्रबंधन के जिम्मे है। लम्बे अरसे से यह सड़क जर्जर हो गई थी। आवागमन में मरीजों एवं परिजनों सहित राहगीरों को तकलीफ होती थी। सड़क में जगह-जगह गड़्ढे हो गए थे और बड़ी-बड़ी गिट्टियां उखड़ आई थी।

कलेक्टर श्री धु्रव ने बीते रविवार को चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का जायजा लेने के दौरान आकस्मिक रूप से एनसीपीएच हॉस्पिटल के मुआयने पर पहुंचे थे। सड़क की जर्जर स्थिति देख कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई थी और एसईसीएल प्रबंधन को तत्काल इसका डामरीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए थे। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के पेयजल सुविधा के लिए स्थापित वाटर एटीएम भी महीनों से बंद एवं बेकार पड़ा था। यह वाटर एटीएम अब फिर से चालू हो गया है और लोगों को इससे पेयजल मिलने लगा है।

कलेक्टर ने हॉस्पिटल और उसके परिसर में व्याप्त गंदगी, बंद पड़े वाटर एटीएम, जर्जर सड़क को लेकर एसईसीएल के प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्था को दुरस्त करने और जर्जर सड़क की मरम्मत कराए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने उक्त मामले में एसईसीएल के महाप्रबंधक से भी मोबाइल पर चर्चा कर उन्हें हॉस्पिटल और वहां के व्यवस्था की जानकारी दी थी। कलेक्टर ने एसईसीएल के महाप्रबंधक को जनहित के उक्त कार्यां को तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए थे। हॉस्पिटल के सामने स्थित गार्डन को भी व्यवस्थित कराकर वहां औषधी और छायादार पौधों का रोपण कराए जाने के निर्देश प्रबंधन को दिए गए थे।

Read Also  रमन सिंह अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रबंधन ने रोड़ का डामरीकरण कार्य तत्काल शुरू कराए जाने के साथ ही हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गया है। गौरतलब है कि सड़क डामरीकरण की निविदा स्वीकृत होने के बावजूद भी एसईसीएल प्रबंधन द्वारा डामरीकरण कार्य में बिना वजह लेट-लतीफी की जा रही थी। कलेक्टर ने एसईसीएल के सिविल इंजीनियर को निरीक्षण के दौरान मौके पर तलब कर डामरीकरण के कार्य को 24 घंटे के भीतर ही शुरू कराने की सख्त हिदायत दी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...