हर बीतते दिन के साथ मुश्किल हो रहे पाकिस्तान के खजाने के हालात के बीच वहां के वित्त मंत्री ने अब सब कुछ अल्लाह के हवाले कर दिया है। कहा कि पाकिस्तान का गठन इस्लाम के नाम पर हुआ है और यहां की तरक्की और अमीरी अल्लाह के भरोसे हैं। नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए अब विदेशी मुद्रा में भुगतान करना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके चलते तमाम आयातित माल बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर जस का तस पड़ा है। शुक्रवार को एक अमेरिकी डालर की कीमत रिकार्ड 262.60 पाकिस्तानी रुपये पर पहुंच गई।
ग्रीन लाइन एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किए जाने के समारोह में मंत्री इशाक डार ने कहा, उन्हें पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान तरक्की करेगा, ऐसा इसलिए क्योंकि उसका गठन इस्लाम के नाम पर हुआ है। अगर अल्लाह पाकिस्तान बनवा सकता है तो वही उसकी रक्षा व विकास करेगा और उसे संपन्न् भी बनाएगा। कहा, हम सब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान की स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
डार ने कहा कि वर्तमान सरकार को इमरान खान की पूर्व सरकार से तमाम सारी मुश्किलें विरासत में मिली हैं। शरीफ सरकार अब दिन-रात काम करके उन मुश्किलों को कम करने में लगी है। उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव तक स्थितियां बेहतर कर ली जाएंगी।
वित्त मंत्री डार ने कहा, देश की जो स्थिति है वह पिछले पांच वर्षों में बनी है। 2013 से 2017 के बीच कार्य करने वाली नवाज शरीफ सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति मजबूत थी लेकिन उसके बाद की सरकार ने उसे कमजोर कर दिया। उल्लेखनीय है कि डार नवाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...