रूस ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण उसके सोने व विदेशी मुद्रा भंडार का करीब आधा हिस्सा फ्रीज हो चुका है। ऐसे में वह अपनी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए चीन से मदद की उम्मीद कर रहा है।
रूस के वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा, ‘हमारा सोना व विदेशी मुद्रा भंडार का एक हिस्सा चीनी मुद्रा युआन के रूप में है। हमें पता है कि हमारे साथ व्यापार सीमित करने के लिए पश्चिमी देश चीन पर दबाव बना रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग सीमित करने का दबाव बढ़ गया है। लेकिन, मुझे लगता है कि चीन के साथ हमारी साझेदारी आपसी सहयोग बरकरार रखने में मदद करेगी। हम साझेदारी को न सिर्फ बरकरार रखेंगे, बल्कि इस समय जबकि पश्चिमी बाजार हमारे लिए बंद हैं, आपसी संबंधों को और मजबूत करेंगे।”
रूस के कुल विदेशी मुद्रा भंडार करीब 640 अरब डालर में से करीब 300 अरब डालर फ्रीज किए जा चुके हैं। मानवाधिकार समेत अन्य मुद्दों पर पश्चिमी दबाव का सामना कर रहे दोनों देशों ने हाल के समय में आपसी संबंध मजबूत किए हैं। रूस, यूरोपीय संघ के बाद चीन को सबसे ज्यादा निर्यात करता है। वर्ष 2021 में रूस ने चीन को 79.3 अरब डालर का निर्यात किया था, जिसमें 56 प्रतिश्ात तेल व गैस का था।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा कि वाशिंगटन ने चीन को ऐसा करने से चेताया है। सुलिवन ने कहा, ‘हम सीधे और निजी तौर पर चीन को बता चुके हैं कि अगर उसने युद्ध में अथवा अन्य तरीकों से रूस का साथ दिया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...