Google Analytics Meta Pixel भोपाल में जमात उल मुजाहिदीन के चार आतंकी गिरफ्तार - Ekhabri.com

भोपाल में जमात उल मुजाहिदीन के चार आतंकी गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशाबाग और करौंद इलाकों से आतंक विरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने रविवार तड़के तीन बजे बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनसे हथियार और एक दर्जन से अधिक लैपटाप सहित बड़ी मात्रा में जिहादी पर्चे व संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके से भी एक आतंकी के पकड़े जाने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि इसका संपर्क भोपाल में पकड़े गए आतंकियों से है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की सूचना पर बेहद गोपनीय ढंग से की गई इस कार्रवाई की भनक तक स्थानीय पुलिस को नहीं थी। एटीएस ने संदिग्धों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की। एटीएस के साथ आइबी व एनआइए भी जांच में जुट गई हैं। जांच में जुटे अधिकारियों के अनुसार जेएमबी देश के विभिन्न् हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहा है।

एटीएस टीम ने ऐशाबाग व करौंद में एक साथ और एक समय पर ही कार्रवाई की। ऐशाबाग थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर फातिमा मस्जिद के नजदीक की गली में भारी पुलिस बल तड़के पहुंचा। एटीएस और स्‍पेशल फोर्स के कमांडो छत के रास्ते मकान में घुसे और एक के बाद एक तीन कमरों के दरवाजों को तोड़ते हुए अंदर पहुंच गए। दस्ते ने यहां सो रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहां एटीएस को पांच पिस्टल, 12 से अधिक लैपटाप सहित लगभग 15 बोरों में रखा धार्मिक साहित्य मिला। कमरों में कई तरह के लोहे के औजार, संदिग्ध वस्तुएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इस बीच, दूसरे दल ने करौंद में कार्रवाई कर जनता क्वार्टर से एक संदिग्ध आतंकी और अन्य स्थानों से दो अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

Read Also  CG News : लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित पति-पत्नी के साथ 20 लाख के 4 ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण ....

गिरफ्तार आतंकियों में फजहर अली उर्फ महमूद (32), मोहम्मद अकील (24), जहरद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली (28) और फजहर जैनुल आबदिल उर्फ अकरम अल हसन शामिल हैं।

ये आतंकी छह महीने पहले भोपाल में आए थे और गोपनीय तरीके से अपनी गतिविधियां चला रहे थे। कार्रवाई के बाद ऐशाबाग स्थित मकान की बुजुर्ग मालकिन नायाब जहां ने बताया कि संदिग्ध युवक तीन महीने से इस कमरे में रह रहे थे। वे घर से यदा कदा ही बाहर निकलते थे। दोनों ने न तो कोई पहचान पत्र उपलब्ध कराया था और न ही वे किसी से बातचीत करते थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...