फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम जैसी इंटरनेट मीडिया कंपनियों के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की शिकायतों के निपटारे के लिए सरकार ने शिकायत अपीलीय समितियों (जीएसी) का गठन कर दिया है। ये समितियां एक मार्च से अपना काम शुरू कर देंगी। केंद्र सरकार ने अक्टूबर में किए गए सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) नियम 2021 में संशोधन के तहत शुक्रवार को तीन शिकायत अपीलीय समितियों को अधिसूचित किया।
इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा, इंटरनेट मीडिया कंपनियों के अनुरोध और तकनीकी जरूरतों को देखते हुए शिकायत अपीलीय समितियों को काम शुरू करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष और दो पूणर््ाकालिक सदस्य होंगे। इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्षों का होगा। इनका चयन विभिन्न् सरकारी विभागों और उद्योग जगत के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों में से किया जाएगा।
बयान के मुताबिक, जीएसी समग्र नीति और कानूनी ढांचे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत में इंटरनेट मुक्त, सुरक्षित और विश्वसनीय तथा जवाबदेह हो। इंटरनेट मीडिया कंपनियों की तरफ से बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं की शिकायतों को अनुसना किए जाने या असंतोषजनक समाधान को देखते हुए जीएसी का गठन किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि जीएसी एक आभासी डिजिटल मंच होगा, जो केवल आनलाइन और डिजिटल रूप से संचालित होगा। इसमें अपील दायर करने से लेकर निर्णय लेने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। उपयोगकर्ताओं के पास इस नए अपीलीय निकाय के सामने इंटरनेट मीडिया कंपनियों और अन्य आनलाइन कंपनियों के शिकायत अधिकारी के फैसले के खिलाफ अपील करने का विकल्प होगा। समिति यूजर की अपील का 30 दिनों में समाधान करने का प्रयास करेगी।
समितियों के प्रमुख
-पहली समिति की अध्यक्षता गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करेंगे।
-दूसरी समिति की अध्यक्षता सूचना और प्रसारण मंत्रालय में नीति एवं प्रशासन प्रभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव करेंगे।
-तीसरी समिति की अध्यक्षता इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वरिष्ठ विज्ञानी कविता भाटिया करेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...