Google Analytics Meta Pixel मुगल गार्डन का नाम हुआ अमृत उद्यान - Ekhabri.com

मुगल गार्डन का नाम हुआ अमृत उद्यान

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। इसी के साथ, हर्बल गार्डन, बोंसाई गार्डन, सेंट्रल लान, लांग गार्डन और सर्कुलर गार्डन भी अमृत उद्यान के नाम से ही जाने जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इनका नाम अमृत उद्यान के रूप में दिए जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त की है। वह यहां उद्यान उत्सव-2023 का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगी। इसके बाद मंगलवार सुबह 10 बजे से यह जनता के लिए खुल जाएगा, जो 26 मार्च तक खुला रहेगा। होली की वजह से आठ मार्च को बंद रहेगा।

 

 

अमृत उद्यान में 28 मार्च से लेकर 31 मार्च तक विशेष श्रेणी में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 28 मार्च को किसान इस उद्यान को देखने के लिए बुलाए जाएंगे, जबकि 29 मार्च को दिव्यांग, 30 मार्च को रक्षा बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस कर्मियों के लिए होगा। 31 मार्च को सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं और आदिवासी महिलाएं आमंत्रित की जाएंगी। नागरिक पहले से ही इसका आनलाइन से लेकर आफलाइन टिकट ले सकते हैं।

 

 

 

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नाविका गुप्ता ने बताया कि अमृत उद्यान देखने के लिए आने वाले नागरिकों के लिए दो माह के लिए यह खोला गया है, जबकि आम तौर पर यह 40 दिन ही खुलता था। राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से प्रवेश मिलेगा। नागरिकों को प्रवेश आसान करने के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर मौके पर ही मशीन से टिकट मिल जाएगा। सुबह 10 बजे से लेकर चार बजे तक छह घंटे में स्लाट में जाने की अनुमति होगी।

Read Also  महाराष्ट्र में मिले कोरोनावायरस म्यूटेशन के कई केस, वैज्ञानिकों ने कहा -ज्यादा टेस्ट की जरूरत

 

 

 

सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 27500 आगंतुकों और सप्ताहांत में 40,000 आगंतुकों का प्रवेश मिलेगा। आगंतुकों की सहायता के लिए वनस्पति विज्ञान की पढाई करने वाले छात्र भी लोगों को पौधे के बारे में बताने में मदद करेंगे। 20 गाइड उद्यान में जगह-जगह मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नागरिक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति संग्रहालय भी विभिन्न् दिन जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...