Google Analytics Meta Pixel धोती, कुर्ता पहन टीका-त्रिपुंड लगा बटुकों ने खूब जमाया क्रिकेट का रंग - Ekhabri.com

धोती, कुर्ता पहन टीका-त्रिपुंड लगा बटुकों ने खूब जमाया क्रिकेट का रंग

शास्त्रार्थ महाविद्यालयस्य छात्र: इंद्रजीत: प्रथम कुंदुक प्रक्षेपणस्य कार्यम कृतवान्। इंटरनेशनल चंद्रमौलि सोसाइटी चेरिटेबल संस्कृत संस्थान प्रतिकारम कृतवान्। इंद्रजीत: धावनम् प्रारंभं कृतवान्। निर्णायकम उल्लंघय एवं च दक्षिण पक्षत: कंदुक प्रक्षेपणम् कृतं इदं कंदुकम् त्रिदंड दक्षिणत: किचित दूरं गतम्…। यह संस्कृत का श्लोक नहीं, क्रिकेट मैच की संस्कृत भाषा में कमेंट्री है। इसका अर्थ है, शास्त्रार्थ महाविद्यालय के छात्र इंद्रजीत ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाल लिया है। सामना करेंगे इंटरनेशलन चंद्रमौलि सोसाइटी चेरिटेबल संस्कृत संस्थान के अमन। इंद्रजीत ने दौड़ना शुरू किया, अंपायर को पार किया और दाएं हाथ से ओवर द विकेट गेंद आफ स्टंप के थोड़ी सी बाहर…।

 

 

संस्कृत को बढ़ावा देने को समर्पित शास्त्रार्थ महाविद्यालय, दशाश्वमेध के 79वें स्थापना दिवस पर यह अनूठी और अलबेली क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को सिगरा स्टेडियम में आयोजित हुई। बीते 12 वर्षों से मैच में पारंपरिक गणवेश धोती-कुर्ता पहन टीका-त्रिपुंड लगाए बटुकों ने जमकर बल्ला घुमाया और चौके-छक्के लगाए। संस्कृत में कमेंट्री का जिम्मा आचार्य डा. शेषनारायण मिश्र और विकास दीक्षित ने संभाला। मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने भी हर-हर महादेव के उद्घोष से खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।

 

 

चतुर धवनांक (चार रन), षड् धवनांक (छह रन), फलकधारक (बल्लेबाज), कंदुक प्रक्षेपक (गेंदबाज), कंदुकस्य रेखाया: (वाइड बाल), बहिर्गमनम्  (अतिरिक्त रन) जैसे शब्दों ने मैच की कमेंट्री को अनोखा बना दिया। चुटियाधारी बटुक भी मैदान में संस्कृत में ही बातें कर रहे थे। भगवा-धोती, दुपट्टा व रुद्राक्ष की माला धारण किए पूर्व खिलाड़ियों धीरज मिश्र व अनुराग द्विवेदी ने अंपायरिग की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में इस अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता की चर्चा कर चुके हैं।

Read Also  बहुरूपिया प्रतियोगिता के एकल में हनुमान जी प्रथम, समूह में तांत्रिक प्रथम

 

 

 

प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। अमन के हरफनमौला प्रदर्शन (47 रन, तीन विकेट) की बदौलत चंद्रमौलि सोसाइटी चेरिटेबल संस्कृत संस्थान ने  फाइनल में शास्त्रार्थ महाविद्यालय को छह विकेट से हरा दिया। मैन आफ द मैच शास्त्रार्थ महाविद्यालय के इंद्रजीत ने 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...