छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चर्च निर्माण का विरोध अब पंचायत स्तर पर शुरू हो गया है। गांव में चर्च का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पंचायत की बैठक आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। हालांकि चर्च का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
बता दें कि 26 जनवरी को अछोली गांव के महेश्वर साहू के घर में चंगाई सभा में बड़ी संख्या में अलग-अलग समुदाय के लोगों की भीड़ जुटी थी। इसमें ज्यादातर साहू समाज के लोग थे। इसकी जानकारी लगते ही साहू समाज और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया था। हंगामा के बाद चंगाई सभा में जुटे कुछ लोग भाग निकले थे।
अछोली के पंच और साहू समाज के अध्यक्ष नंदकुमार साहू ने बताया कि महेश्वर साहू ने ईसाई समुदाय को चर्च निर्माण के लिए करीब ढाई डिसमिल जगह दान में दी है। चर्च का निर्माण जारी है। निर्माण को रोकने पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। मामले की शिकायत कलेक्टर से भी की जाएगी।
प्रार्थना सभा में सनातन धर्म के लोगों को टारगेट कर मतांतरित किया जा रहा है। बीमारियों को ठीक करने का झांसा देकर प्रार्थना सभा में बुलाया जा रहा है। महेश्वर साहू लंबे समय से मतांतरित है। साहू समाज ने उसे बहिष्कृत कर रखा है। ग्राम पंचायत अछोली के सरपंच प्रतिनिधि उमेश नेताम ने कहा कि ग्रामीण चर्च का विरोध करेंगे तो प्रशासन से मार्गदर्शन लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। अभी पंचायत में प्रस्ताव लाने पर चर्चा नहीं हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...