पुणे फिल्म संस्थान(एफटीआईआई) छात्र संघ ने यहां के परिसर में बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की। यही नहीं, मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेस (टीआईएसएस) में भी इसे दिखाया गया है। एफटीआईआई स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कहा है कि 26 जनवरी को बीबीसी की प्रतिबंधित डाक्यूमेंट्री “इंडिया : द मोदी क्वेश्चन” का हमने एफटीआईआई में स्क्रीनिंग की। इस मामले में एफटीआईआई के रजिस्टार सईद रबीहाशमी ने कहा है कि छात्रों के एक समूह द्वारा डाक्यूमेंट्री को दिखाए जाने की सूचना मिली है। इस मामले की जांच की जाएगी।
वहीं, एएनआई के अनुसार, मुंबई में टीआईएसएस प्रशासन की चेतावनी के बावजूद प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फोरम (पीएसएफ) ने इस विवादित डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की, जबकि, इस डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग न करने के लिए टीआईएसएस ने एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में इस तरह की गतिविधि होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के तुरंत बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इन संगठनों ने विरोध जताते हुए कहा कि यह देश के खिलाफ एक साजिश है। इसमें वामपंथी विचारधारा के लोग शामिल हैं। भाजयुमो ने इस मामले को लेकर टीआईएसएस प्रबंधन से मुलाकात की है।
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और आंबेडकर विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों में इस विवादास्पद डाक्यूमेंट्री को दिखाए जाने के प्रयास किये गये हैं। केरल में कांग्रेस ने इस डाक्यूमेंट्री को दिखाया था। केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह टि्वटर और यूट्यूब को इस डाक्यूमेंट्री के लिंक को ब्लाक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने इसे दुष्प्रचार सामग्री करार देते हुए कहा था कि इसमें तटस्थता की कमी है और औपनिवेशिक मानसिकता झलकती है। यह विवादित वृत्तचित्र गोधरा दंगों पर आधारित हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...