Google Analytics Meta Pixel हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का चौकाने वाला वीडियो हुआ वायरल, थूक से बाल काटने पर अब उनपर केस दर्ज - Ekhabri.com

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का चौकाने वाला वीडियो हुआ वायरल, थूक से बाल काटने पर अब उनपर केस दर्ज

मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब अपने एक वीडियो के चलते मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को एक महिला के बालों में थूकते दिख रहे हैं। जावेद हबीब की इस हरकत के बाद उनके मुजफ्फरनगर में केस दर्ज हुआ है।महिला ब्‍यूटिशियन की शिकायत पर मंसूरपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है।यह मुकदमा महामारी अधिनियम संबंधी धाराओं में दर्ज किया गया है।

जावेद हबीब का ये वीडियो मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में जावेद हबीब एक महिला को बाल काटने के लिए स्‍टेज पर बुलाते हैं। बाल काटते हुए वह कहते हैं-‘बाल गंदे हैं, गंदे क्‍यों है क्‍योंकि शैम्‍पू नहीं लगाया है, ध्‍यान से सुनो और अगर पानी की कमी है न….  (ये कहते ही  महिला के बालों में थूकते हैं), अबे इस थूक में जान है।’ 

इस दौरान वहां मौजूद लोग जमकर ताली बजाते हैं, हालांकि जिस महिला के बाल कट रहे होते हैं वह वीडियो में थोड़ी असहज नजर आई हैं। अब इस महिला का रिएक्‍शन भी आया है, जावेद हबीब ने जिस महिला के बालों में थूका, उनका नाम पूजा गुप्ता है।

महिला का जो वीडियो ट्विटर पर सामने आया है, उसमें वह कहती हैं- ‘मेरा नाम पूजा गुप्‍ता है, वंशिका ब्‍यूटी पार्लर नाम से मेरा पार्लर है। मैं बड़ौत की रहने वाली हूं। कल मैंने जावेद हबीब सर का एक सेमिनार अटेंड किया।

उन्‍होंने स्‍टेज पर मुझे हेयर कट के लिए इन्‍वाइट किया। उन्होंने मिसबिहेव किया,उन्‍होंने ये दिखाया कि अगर पानी न हो तो थूक से भी हेयर कट करवा सकते हो।  मैंने वो हेयर कट नहीं कराया, मैं गली के नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से नहीं।’  वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर जावेद हबीब की आलोचना कर रहे हैं। वहीं महिला आयोग ने भी इस मामले में जावेद की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 

Read Also  सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में केरल स्टोरी से बैन हटाया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस से कहा कि वह उस वीडियो की सत्यता की जांच करें जिसमें जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब एक महिला के बालों में थूकते हुए दिख रहे हैं। आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लिखे पत्र में कहा-आयोग ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। वह इसकी न सिर्फ कड़ी निंदा करता है बल्कि इसमें आपका तत्काल दखल चाहता है ताकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा सके। महिला आयोग के मुताबिक यह घटना केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन है और ऐसे में लोगों के बीच थूकना दंडनीय अपराध भी है।आयोग ने जावेद हबीब को भी सुनवाई के लिए एक नोटिस भेजा है।

मामला बढ़ता देख जावेद हबीब ने गुरुवार देर रात इंस्‍टाग्राम पर माफी मांगी। उन्‍होंने अपने कहे शब्‍दों को वापस लिया और खेद जताया। उन्‍होंने कहा-‘ मेरे सेमिनार में कुछ वर्ड्स को लेकर कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। हमारे सेमिनार प्रोफेशनल होते हैं। ये लंबे शो होते हैं। एक ही बात बोलता हूं, दिल से। अगर सच में ठेस पहुंची है तो माफ कर दो। सॉरी, दिल से माफी मांगता हूं।’

खबरें हैं कि पूजा के पास इस मामले को रफा-दफा करने के लिए दिल्ली से एक फोन भी आया था। हालांकि उन्होंने साफ मना कर दिया। वहीं घटना के विरोध में मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने जावेद हबीब का पुतला फूंका।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *