नेपाल की गंडकी नदी से 26 टन और 14 टन वजन के जो दो विशाल शिलाखंड लाए जा रहे हैं, उससे राम मंदिर का रामदरबार निर्मित होगा। ये विशाल शिलाएं दो फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि निर्माणाधीन मंदिर के प्रथम तल पर प्रस्तावित गर्भगृह में राम दरबार की स्थापना होनी है। राम दरबार में श्रीराम और सीता सहित भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न एवं हनुमानजी की प्रतिमाएं लगाई जाएंगीा रामलला की भी प्रतिमा शालिग्राम शिला से बनाई जाएगी।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, सदस्य बिमलेंद्रमोहन मिश्र एवं डा. अनिल मिश्र सहित कार्यदायी संस्था के लोगों की बैठक में रामलला की प्रतिमा के आकार-प्रकार को भी लेकर गहन मंथन चल रहा है। ट्रस्ट की योजना के अनुसार, भूतल के गर्भगृह में रामलला को इस आकार-प्रकार में स्थापित किया जाना है, जिससे प्रत्येक राम नवमी के अवसर पर सूर्यदेव की रश्मियां रामलला का मस्तकाभिषेक कर सकें। आधार पीठ सहित प्रस्तावित प्रतिमा आठ फीट छह इंच ऊंची होगी।
समझा जाता है कि आधार पीठ पांच फीट ऊंची होगी और इस पर रामलला की साढ़े तीन फीट ऊंची खड़ी मूर्ति स्थापित होगी। यद्यपि अभी रामलला की प्रतिमा को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। ट्रस्ट ने इसी महीने की पांच तारीख को रामलला की संभावित प्रतिमा का प्रारूप तैयार करने के लिए पुणे के मूर्तिकार वासुदेव कामथ एवं डा. देंगलूकर तथा भुवनेश्वर निवासी पद्मश्री सुदर्शन साहू को आर्डर दिया है। यह मूर्तिकार फाइबर एवं मिट्टी से नौ-नौ इंच एवं 12-12 इंच के प्रारूप तैयार कर रहे हैं।
ट्रस्ट प्रतिमाओं के इन प्रारूप की भाव-भंगिमा एवं मुख-मुद्रा का आकलन कर अंतिम रूप से तय करेगा कि किस मूर्तिकार के रामलला मंदिर में स्थापित होने के योग्य हैं। कार्यदायी संस्था एलएंडटी के कार्यालय में मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दौरान राम मंदिर के साथ परिसर के संभावित प्रारूप की भी समीक्षा की गई। विचार किया गया कि परिसर में किस प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...