Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में मां...मां चिल्लाता रहा युवक, पुलिस ने पीटकर बेदम किया - Ekhabri.com

अमेरिका में मां…मां चिल्लाता रहा युवक, पुलिस ने पीटकर बेदम किया

अमेरिका में संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना हुई है। मामूली कहासुनी के बाद पांच पुलिसकर्मियों ने टायर निकोल्स (29) नामक युवक को सड़क पर ही पीट-पीटकर मरणासन्न् कर दिया। बेरहमी से पिटाई के दौरान निकोल्स माम…माम…माम (मां…मां…मां) चिल्लाता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं रुके। तीन दिन बाद अस्पताल में उस युवक की मौत हो गई। यह युवक खतरनाक ढंग से कार चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में रोका गया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना को हृदय विदारक बताया है और उसकी कड़े शब्दों में निदा की है।

 

 

यह घटना सात जनवरी की है। घटना का वीडियो पुलिसकर्मियों की वर्दी में लगे कैमरों में फीड हो गया था। नजदीक के पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी घटना का वीडियो मिला है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या, हमले, अपहरण और गलत आचरण का मामला दर्ज किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। निकोल्स अश्वेत था और सभी पांच पुलिसकर्मी भी अश्वेत समुदाय से हैं। बावजूद इसके अमेरिका में घटना पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है।

 

 

जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ मिनटों की कहासुनी के बाद पुलिसकर्मियों ने निकोल्स को कार से खींच लिया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी उसे पकड़े रहा जबकि बाकी लात-घूंसों से उसकी पिटाई करते रहे। पुलिसकर्मियों ने युवक की बेंत से भी पिटाई की। कुछ देर बाद निकोल्स को पेट के बल लिटा दिया गया लेकिन उसकी पिटाई नहीं रुकी। घटना में शामिल दो अधिकारियों की भूमिका बेहद आपत्तिजनक नजर आ रही है। मित्रों और परिचितों ने निकोल्स को अच्छे स्वभाव वाला युवक बताया है। वह अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहता था और वह फेडएक्स नाम की कंपनी में नौकरी करता था।

Read Also  तोशाखाना-2 मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा

 

 

निकोल्स  कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में बचपन के बाद लंबे समय तक रहा था, कोविड महामारी के प्रकोप से पहले वह मेमफिस शहर में आ गया था। घटना का वीडियो सामने आने पर अमेरिका में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। मेमफिस में लोगों ने जुलूस निकालकर घटना पर विरोध जताया है। न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहनों की तोड़फोड़ की घटना हुई है। पुलिस ने इसके लिए जिम्मेदार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे ज्यादातर शहरों में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। लोगों ने पुलिस के कृत्य को अमानवीय बताया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...