Google Analytics Meta Pixel विश्व कैंसर दिवस: हर साल कई लोगों को लील रहा कैंसर, जागरूकता ही इसके बचाव का करना है - Ekhabri.com

विश्व कैंसर दिवस: हर साल कई लोगों को लील रहा कैंसर, जागरूकता ही इसके बचाव का करना है

 

 

कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कैंसर दुनिया भर में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है। डॉक्टर कहते हैं कि कैंसर उम्र बढ़ने की बीमारी है। लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि युवाओं में भी कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। WHO के अनुसार, कैंसर से होने वाली मौतों में से एक-तिहाई का कारण अधिक वजन होना, फलों और सब्जियों का कम सेवन करना, व्यायाम न करना और तंबाकू और शराब का सेवन करना है।

 

 

कैंसर शब्द की उत्पत्ति का श्रेय यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स को दिया जाता है। उन्हें चिकित्सा का जनक” भी माना जाता है। पहली बार 2008 में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।

 

IMG 20230204 WA0006

तंबाकू है बड़ा कारण

 

तंबाकू का सेवन करने वालों में धूम्रपान शुरू होने के 10-12 साल बाद ही कैंसर की पहचान हो जाती है। हमारे यहां ग्रामीण युवा भी हैं जो बिना धुएं वाले तंबाकू यानी पत्ते, तंबाकू, खैनी, गुटखा का सेवन कर रहे हैं। कम उम्र में भी इसके परिणाम जाने बिना इन चीजों का सेवन इन युवाओं ने करना शुरू कर दिया होगा। तो अब 22-25 साल के युवा पास कैंसर के इलाज कराते दिखते हैं।

 

तंबाकू का सेवन कैंसर और जल्दी मौत का प्रमुख कारण है। यह अनुमान लगाया गया है कि वयस्कों में निकोटिन का उपयोग पुरुषों में लगभग 42% और महिलाओं में 14% है। युवा भी इस लत के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं और वर्तमान में भारत में लगभग 19% पुरुष (किशोर) और 8% महिला (किशोरी) इसका उपयोग करते हैं। तंबाकू की खपत की दर बढ़ रही है और जैसा कि हम जानते हैं इसका उपयोग करना बेहद हानिकारक होता है। इससे सबसे ज्यादा मुंह का कैंसर होता है।

Read Also  पीएम मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन

 

shutterstock 524198149 scaled 1

महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर:

 

सर्वाइकल कैंसर

 

यह गर्भाशय के मुंह को प्रभावित करता है और यह योनि या मूत्राशय, मलाशय तक फैल सकता है और गर्भाशय या पेट के आसपास लिम्फ ग्रंथियों को शामिल कर सकता है।

 

 

फेफड़ों का कैंसर

 

अगर किसी को फेफड़ों का कैंसर होता है, तो उसके एक या दोनों फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन लिम्फ ग्लैंड्स में शामिल हो सकते हैं। कई बार एडवांस स्टेज में हड्डियां या दिमाग भी प्रभावित हो जाता है।

IMG 20230204 WA0000

कोलोन कैंसर

 

इस कैंसर में बड़ी आंत प्रभावित होती है और यह लिवर, फेफड़ों और मस्तिष्क तक फैल सकता है।

 

 

स्तन कैंसर के लक्षण

 

स्तन में सूजन या गांठ होना, इसके अलावा बगल में भी सूजन या गांठ भी स्तन कैंसर का संकेत हो सकता है। निप्पल के टैक्सचर में भी बदलाव हो सकता है या डिसचार्ज हो सकता है।

स्तन कैंसर एक या दोनों स्तन को प्रभावित कर सकता है। यह अंडरआर्म में लिम्फ ग्लैंड्स तक फैल सकता है, जिससे सूजन आ सकती है। स्तन कैंसर अडवांस स्टेज में फेफड़ों, हड्डियों, दिमाग और लिवर तक फैल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...