नई दिल्ली-लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौतम अडाणी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे। राहुल ने 45 मिनट की स्पीच की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूछे गए लोगों के सवालों से की। फिर इन्हीं सवालों का हवाला देते हुए गौतम अडाणी के मुद्दे पर आ गए।राहुल ने कहा, “2014 में गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर थे। कुछ ही साल में न जाने क्या जादू हो गया, अडाणी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।” इस पर कांग्रेस सांसदों ने नारा लगाया ‘मोदी है तो मुमकिन है।’इस स्पीच के दौरान NDA मेंबर्स ने ऐतराज भी जाहिर किया कि आप प्रधानमंत्री पर बिना आधार के आरोप लगा रहे हैं। आपको इसका सबूत देना चाहिए और अगर नहीं है तो देश से माफी मांगनी चाहिए। हालांकि राहुल की स्पीच इन छोटे-मोटे हंगामों के बीच भी चलती रही और ये अडाणी पर बयानों, सवालों और दावों पर ही फोकस थी।
भाजपा बोली-राहुल खुद जमानत पर हैं
राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को लोकसभा में पलटवार किया। रविशंकर ने कहा कि राहुल ने पीएम मोदी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल किया।मैं राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि वे, उनकी मां और उनका बहनोई जमानत पर हैं। बोफोर्स में तो राजीव गांधी पर घोटाले का आरोप है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि नेशनल हेराल्ड और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले क्या हैं? वाड्रा DLF घोटाले में क्या हुआ। विजय माल्या को किसने बढ़ाया, उसे लोन पर लोन किसने दिया। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के इवेंट्स में कौन जाता था, आप जाते थे राहुल गांधी। आपकी भी तस्वीरें सामने आ रही हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें डील और कमीशन पर चलती थीं। राफेल डील में कांग्रेस का कमीशन तय नहीं हो पाया, इसीलिए डील को देर तक टाला गया।
एक परिवार ने मेडिकल कॉलेज की जमीन पर गेस्टहाउस बनाया: स्मृति ईरानी
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज एक सज्जन ने हमारे प्रधान सेवक पर कटाक्ष किया। लेकिन वो बताएं कि 1971 में एक फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज के लिए 623 रुपए रेंट पर 30 साल के लिए 40 एकड़ जमीन ली थी। लोगों को बार-बार कहा कि यहां कॉलेज खोलेंगे, लेकिन एक परिवार ने उस पर अपने लिए गेस्टहाउस बना दिया। अब वहां मोदी सरकार ने पहला मेडिकल कॉलेज खोला है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
April 29, 2026 /
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...
By User 6 /
April 30, 2026 /
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...
By User 6 /
April 29, 2026 /
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...