Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की खेल अकादमियों ने रचे सफलता के कीर्तिमान

khel
khel

कोविड की चुनौतियों के बावजूद चार सालों में राज्य में खुली कई खेल अकादमियां

खिलाड़ियों को तराशने के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण भी

राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बटोरे कई पदक 

रायपुर-छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों के विकास एवं खेल प्रतिभाओं के तराशने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत विगत चार वर्षों के दौरान स्थापित विभिन्न खेल अकादमियों ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दरम्यान आए कोरोना संकट के बावजूद राज्य में नयी खेल अकादमियों की स्थापना की तैयारियां एवं खेल-गतिविधियां निरंतर चलती रही हैं।
चार साल पहले जब राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नयी सरकार बनी तब खेल-कूद के क्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं तय करने हुए शासन ने राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी तरह की विश्वस्तरीय अधोसंरचना के निर्माण का वादा किया था। कोरोना संकट गहराने के ठीक पहले वर्ष 2019 के बाद रायपुर में गैर आवासीय फुटबॉल बालिका अकादमी और संकट छंटने के बाद 2021 में गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी प्रारंभ कर दी गई। वर्ष 2022 में बिलासपुर आवासीय अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर तथा रायपुर की तीरंदाजी आवासीय अकादमी का संचालन शुरू कर दिया गया।
वर्ष 2019 के बाद बिलासपुर में तीरंदाजी,  हॉकी,  एथलेटिक की आवासीय अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर, 2021 में शिवतराई बिलासपुर में तीरंदाजी उपकेन्द्र, 2022 में बालिका कबड्डी अकादमी बिलासपुर एवं रायपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी,  गैरआवासीय फुटबॉल (बालिका) एवं गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी प्रारंभ हुई। वर्ष 2019 के पूर्व राज्य में केवल 02 गैरआवासीय अकादमी हॉकी एवं तीरंदाजी की स्वीकृति थी परंतु इनका अकादमी के रूप में संचालन न होकर केवल नियमित प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में हो रहा था। गैर आवासीय हॉकी एवं तीरंदाजी अकादमी रायपुर के लिए वर्ष 2020 में निर्धारित चयन ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर नियमित रूप से अकादमी संचालन प्रारंभ हुआ।
अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक 
वर्ष 2021 में शिवतराई तीरंदाजी उपकेन्द्र शुरू होने के बाद इस केन्द्र से कुबेर सिंह,  विकास कुमार, संदीप,  हेमंत,  देवेन्द्र कुमार,  पायल मरावी,  तुलेश्वरी,  आकाश राज,  अजय कुमार का चयन विभिन्न नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए राज्य के दल हुआ। इन खिलाड़ियों ने पदक भी हासिल किए। उपकेन्द्र की उपलब्धियों के कारण साई द्वारा इसे खेलो इंडिया सेंटर के रूप में मंजूरी भी दी गई।
फुटबॉल गैरआवासीय बालिका की खिलाड़ी कु. किरन पिस्दा ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा वे 2021 में भारतीय टीम के कैम्प के लिए चयनित भी हुईं। अकादमी की प्रियंका फुटान,  भूमिका साहू,  उर्वशी,  संजना छूरा,  नेहा वंशी,  नीलिमा खाखा,  देवंतिन,  जागृति,  ऋतु का चयन 19 वीं नेशन इनक्लुसन कप हेतु भी हुआ, जोकि नागपुर में आयोजित है।
बिलासपुर आवासीय अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर के हॉकी खिलाड़ी आदित्य कुमार ने भारतीय खेल प्राधिरकरण द्वारा आयोजित जूनियर वर्ग के इंडिया असेंसमेंट कैंप बंगलुरू-2022 में भागीदारी की। पश्चिम बंगला में जनवरी-2023 में आयोजित ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में अकादमी की गीता यादव, संपदा,  मम्तेश्वरी,  दामिनी,  जान्हवी,  रूखमणी मधु सिदार ने चयनित होकर पदक अर्जित किया है। एथलेटिक खिलाड़ी अंकित अहलावत ने नेशनल जूनियर मीट प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश में कांस्य पदक प्राप्त किया है। एथलेटिक खिलाड़ी अमित कुमार ने वेस्ट जोन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
रायपुर तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी शुभम दास ने ऑल इंडिया यूनिवर्सटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया है।
इसके साथ ही नारायणपुर जिले में राज्य शासन मलखम्ब अकादमी खोलने जा रहा है। नारायणपुर क्षेत्र के मलखम्ब खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक अर्जित किया है तथा नेशनल प्रतियोगिता हेतु चयनित भी हो चुके हैं।
अच्छी खेल अधोसंरचनाओं के साथ अच्छे प्रशिक्षक भी
खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के अकादमियों में अच्छी खेल अधोसंरचनाओं के साथ-साथ अच्छे प्रशिक्षकों की तैनाती भी की गई है। बिलासपुर अकादमी/एक्सिलेंस सेंटर में वर्तमान में हाईफरफार्मेन्स मैनेजर,  हेड कोच एथलेटिक,  हेड कोच आरचरी,  फिजियो,  स्ट्रैन्थ कंडीशनिंग एक्सपर्ट,  यंग प्रोफेशनल एवं विभागीय हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक (एन.आई.एस) एवं प्रशिक्षक पदस्थ हैं। रायपुर में फुटबॉल के लिए वरिष्ठ प्रशिक्षक (एन.आई.एस) एवं तीरंदाजी एवं एथलेटिक के लिए 01-01 प्रशिक्षक (एन.आई.एस) अपनी सेवा दे रहे हैं । हेड कोच हॉकी की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, शीघ्र ही हेड कोच हॉकी की सेवाएं बिलासपुर अकादमी को प्राप्त होने लगेगी।
खिलाड़ियों को डाइट मनी सहित अधिकतम सुविधाएं
वर्ष 2022-23 के लिए अक्टूबर-2022 में सभी डे-बोर्डिंग के खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी के तौर पर 2 लाख 26 हजार 750 रुपए को जारी किए गए हैं। शिवतराई उपकेन्द्र के खिलाड़ियों को 2 लाख 57 हजार रुपए की डाइट मनी प्रदान की गई है।
खेलों के विकास में उद्योगों से भी सहयोग
वर्ष 2019 के बाद से राज्य शासन द्वारा खेल-विभाग के माध्यम से खेल अकादमियों की स्थापना, अधोसंरचना तथा बेहतर सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत राज्य में उद्योग समूहों के माध्यम से भी कई खेल अकादमियां शुरू की जा रही हैं। जिंदल उद्योग समूह द्वारा रायपुर में शूटिंग अकादमी,  बीएसपी द्वारा नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी,  गोपाल स्पंज एवं फिल इस्पात द्वारा बिलासपुर कबड्डी अकादमी तथा कोरबा में फुटबॉल,  तैराकी,  बास्केटबॉल, वालीबॉल की अकादमी का बालको के सहयोग से संचालन किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा खेल अकादमियों में शैक्षणिक व्यय,  भोजन,  आवास,  खेल परिधान,  आधुनिक प्रशिक्षण,  बीमा, डाइट  आदि की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...