Google Analytics Meta Pixel भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत, CM बघेल ने जताया शोक - Ekhabri.com

भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत, CM बघेल ने जताया शोक

55
55

भानुप्रतापपुर. कांकेर सड़क हादसे में मौत की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. घटना में मौके पर 5 बच्चों की मौत हो गई थी. अब इलाज के दौरान 2 और बच्चों ने दम तोड़ दिया है. वहीं घटना पर सीएम बघेल वे भी ट्वीट कर दुख जताया है. जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बीएसएन स्कूल के छात्र हैं.वहीं बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से दुर्घटना में 7 स्कूली बच्चों की आकस्मिक मौत का समाचार बेहद दुखद है. गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है. ईश्वर परिवारजनों को हिम्मत दे, प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश हैं.वहीं इस मामले में कांकेर सीएमएचओ अविनाश खरे ने बताया कि, आटो में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिसमें से 5 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी. 3 बच्चों को एंबुलेंस में मेडिकल हॉस्पिटल कांकेर लाया गया था, जिसमें से और 2 बच्चों की मौत हो गई है. 1 बच्चा अभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. वहीं ऑटो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज धनेली कछार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है.बता दें कि, कोरर के पास ट्रक और ऑटो के बीच आमने सामने की भिड़ंत हुई. हादसे के वक्त ऑटो में 8 बच्चे सवार थे, जिनमें से 5 बच्चों की मौके पर मौत हो गई है. वहीं 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर रेफर किया गया है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...