Google Analytics Meta Pixel जलाशयों से पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए: जैन - Ekhabri.com

जलाशयों से पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए: जैन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक हुई

रायपुर, 17 नवम्बर 2022

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति बैठक वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने पेयजल और सिंचाई के लिए राज्य में स्थित जलाशयों से सर्वोच्च प्राथमिकता से जल आबंटन करने के निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के अंतर्गत जलाशयों से राज्य में स्थित विभिन्न उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही मेसर्स इण्डोवेस इण्डस्ट्रीयल प्राइवेट लिमिटेड को रायगढ़ जिले के कुरनाला पर निर्मित बेहरापाली एनीकट से, मेसर्स कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को मुंगेली जिला की मनियारी नदी से और मेसर्स मोदी बोयोटेक प्राइवेट लिमिटेड को रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के अंतर्गत राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना से वार्षिक जल आबंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक में जिन उद्योगों को जल आबंटन के प्रस्तावों पर चर्चा हुई इनमें जिला बेमेतरा के ग्राम झिरिया के निकट शिवनाथ नदी पर निर्मित चक्रवाय-तुमा एनीकट से जल आबंटन हेतु मेसर्स नेविक स्टील एण्ड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड को प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र हेतु जल आबंटन के प्रस्ताव पर, बेमेतरा जिले में ही शिवनाथ नदी पर निर्मित रांका-बूढ़ाजौंग एनीकट से मेसर्स सुयश बायोफ्यूल इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को जल आबंटन के संबंध में और रायपुर जिले के आरंग के अंतर्गत समोदा बैराज से मेसर्स श्री बजरंग केमिकल डिस्टीलरी को प्रस्तावित रिफाईनरी (इथेनॉल/बॉयो ईधन) संयंत्र हेतु जल आबंटन और बिलासपुर जिले के अंतर्गत लीलागर नदी से जामुल सीमेंट लिमिटेड को जल आबंटन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में रायपुर जिले के मेसर्स नूतन इस्पात लिमिटेड को कोल्हान नाला पर प्रस्तावित एनीकट से, मेसर्स मॉ कुदरगढ़ी एल्यूमिना रिफाइनरी को सरगुजा जिले की घुनघुटा नदी से, मेसर्स सावित्री पॉवर प्रोजेक्ट हेतु गंगरेल बांध की नहर से महानदी फीडर चैनल से पानी छोड़ने की स्वीकृति और एन.एम.डी.सी. लिमिटेड बैलाडीला को उद्योग एवं घरेलू प्रयोजन हेतु दंतेवाड़ा के नाला क्रमांक-25 एवं 19 से जल आबंटन प्रदाय हेतु स्वीकृति देने के संबंध में चर्चा हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...