Google Analytics Meta Pixel धरने पर बैठे परिवार को पुलिस ने हटाया, SDM बोले- न्याय मिलेगा - Ekhabri.com

धरने पर बैठे परिवार को पुलिस ने हटाया, SDM बोले- न्याय मिलेगा

बलौदाबाजार. अपने मकान के लिए तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठी पीड़ित महिला और उसकी तीन बेटियों के साथ ग्रामीणों को प्रशासन की टीम ने उठा दिया है. इस बीच अनशन पर बैठे ग्रामीणों और बल के बीच जमकर छीना झपटी हुई. प्रशासन का कहना है कि, अनशनरत महिला को इलाज के लिए ले जाया गया है.एसपी दीपक झा ने बताया कि, अनशन पर बैठे लोगों से लगातार बात करने की रिकेवस्ट किया जा रहा था. अनशन पर बैठी महिला की तबियत बिगड़ गई थी, इस वजह से उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है. बाकी पीड़ित पक्षों से बात की जा रही है.एसडीएम आशीष कर्मा ने बताया है कि, ग्राम के दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत हुई है. पहले डोन सर्वे हो चुका है. इसके तहत जो जमीन राजस्व के अंतर्गत है, उसे चिन्हांकित कर सेटलमेंट के जरिए दिया जाएगा. साथ ही जो ग्राम पंचायत की घास जमीन है, उसे पंचायत के माध्यम किया जाएगा. फिलहाल जो पीड़ित है उसके रहने की व्यवस्था की जाएगी. इसमें समय लगेगा पर न्याय सही होगा.न्याय की मांग को लेकर प्रशासन के दरवाजा खटखटाते 1 साल हो गए पर प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटने का नाम ही नहीं ले रही. प्रशासन के सुस्त रवैये को देखते हुए अब पीड़ित पक्ष अपनी मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गया था. वहीं बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने जिला प्रशासन सहित कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेकर पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने की बात कही है थी.बलौदाबाजार के अनुविभाग सिमगा अंतर्गत सुहेला में 1 साल पहले लोगों के घरों को तोड़कर बेघर कर दिया गया, जिससे पीड़ित पक्ष 1 वर्ष से लगातार अनुविभागीय अधिकारी और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाकर न्याय की गुहार लगा रहा है. लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा. जिससे आहत होकर अब पीड़ित अनिता वर्मा 3 दिनों से आमरण अनशन कर रही है. जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ रही है पर प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है. वहीं इससे पीड़ित की तीन लड़कियां भी परेशान हैं. जानकारी के अनुसार, पीड़ित के घर को सुहेला सरपंच और उनके साथियों ने बलपूर्वक तोड़वा दिया था. जिसके बाद पीड़ित पक्ष को उस वक्त प्रेस कार्यालय में रहने दिया गया था. एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला. वहीं इसके अलावा और भी पीड़ित हैं जो न्याय की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं. वहीं इस मामले में बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने जिला प्रशासन और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था. विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा है था कि, जिला प्रशासन क्यों उनकी नहीं सुन रही है यह समझ से परे है. वहीं कांग्रेसी मौन हैं, यह और बड़ी बात है. गरीबों के हित की बात करने वाले सामने नहीं आ रहे हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

नवा रायपुर में आईपीएल मैच 10 और 13 मई, तैयारियां तेज

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...