Google Analytics Meta Pixel विनोद कुमार शुक्ल की रचनाओं ने रायपुर साहित्य उत्सव को स्वर दिया - Ekhabri.com

विनोद कुमार शुक्ल की रचनाओं ने रायपुर साहित्य उत्सव को स्वर दिया

रायपुर, 24 जनवरी 2026।नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के पहले दिन देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल और उनके साहित्य को समर्पित परिचर्चा आयोजित की गई। ‘स्मृति शेष विनोद कुमार शुक्ल : साहित्य की खिड़कियां’ विषय पर हुई इस चर्चा में साहित्य, प्रशासन, पत्रकारिता और कला जगत से जुड़े वक्ताओं ने उनके रचनात्मक अवदान को स्मरण किया।

परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन अनुभवों का जीवंत दस्तावेज है। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदना, सरल भाषा और गहरी अनुभूति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। साहित्यिक संवाद के दौरान उनके व्यक्तित्व और लेखन से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए गए।

 

परिचर्चा के पहले वक्ता सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ. सुशील कुमार त्रिवेदी ने कहा कि वे वर्ष 1973 से विनोद कुमार शुक्ल के संपर्क में रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले 200 वर्षों में हिंदी साहित्य को निरंतर नई दिशा दी है। ठाकुर जगमोहन सिंह, माधवराव सप्रे, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, मुकुटधर पांडेय से लेकर विनोद कुमार शुक्ल तक की परंपरा ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि शुक्ल का लेखन पूरी तरह मौलिक है और किसी विचारधारा का अनुकरण नहीं करता।

 

नई दिल्ली की कथाकार एवं पत्रकार आकांक्षा पारे ने कहा कि कई बार विनोद कुमार शुक्ल की रचनाओं को दुरूह समझ लिया जाता है, लेकिन उनके पाठक उनसे गहरा आत्मीय संबंध महसूस करते हैं। उनका साहित्य मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने का कार्य करता है।

Read Also  अभाविप का बड़ा प्रदर्शन, विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था पर घेराव

 

जनसंपर्क विभाग के उप संचालक एवं युवा साहित्यकार सौरभ शर्मा ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य सामान्य जीवन में आनंद और संतोष का दर्शन कराता है। उन्होंने बताया कि उनके लेखन में ‘स्मृति’ का प्रयोग बार-बार दिखाई देता है, जो पाठकों में जिज्ञासा और संवेदना जगाता है।

 

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं लेखक अनुभव शर्मा ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल की रचनाओं में प्रयुक्त प्रतीक और बिंब हमारे आसपास के जीवन से जुड़े होते हैं। उनकी कथाएं सरल शब्दों में गहरी बात कहती हैं और धीरे-धीरे अपने अर्थ खोलती हैं।

 

अभिनेत्री टी.जे. भानु ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल की कविताओं में उन्हें अपनी ही भावनाओं की अभिव्यक्ति दिखाई देती है। उनके साहित्य में जनमानस की सच्ची और आत्मीय अनुभूतियां मौजूद हैं।

 

परिचर्चा की सूत्रधार डॉ. नीलम वर्मा ने समापन करते हुए कहा कि विनोद कुमार शुक्ल के साहित्य की अनेक खिड़कियां हैं, जिनसे झांकते हुए पाठक जीवन की गहरी मानवीय संवेदना से जुड़ता है। उनका लेखन किसी एक भूगोल तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक मानवीय अनुभवों से संवाद करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *