Google Analytics Meta Pixel अपनी हार सामने देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या करवा रही कांग्रेस : साव - Ekhabri.com

अपनी हार सामने देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या करवा रही कांग्रेस : साव

 

रायपुर.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में अपनी पराजय सुनिश्चित देखकर कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग के षड्यंत्र पर उतर आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के राजनीतिकरण के जरिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है।उन्होंने कहा कि सोची समझी सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में पिछले 30 दिनो में भाजपा के 4 जुझारू संकल्पशील कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

श्री साव ने रविवार को एक पत्रकारवार्ता के जरिए आरोप लगाया कि यह सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है और कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में इस तरह की नृशंस हत्याएं हो रही हैं और कांग्रेस मौन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह समझ चुकी है कि अब वह सत्ता से बाहर हो रही है तो पैर उखड़ते देख कांग्रेस के हाथ फूल गए हैं और वह बस्तर में चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही है। कांग्रेस समझती है कि हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कम हो जाएगा अथवा वह इस कांग्रेस प्रायोजित आतंक से भयभीत हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा समझती है तो वह गलतफहमी पाल कर बैठी है। भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष की कोख से उत्पन्न हुए बलिदानी कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस सरकार दो मोर्चों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। एक तरफ हत्या कराई जा रही है और पुलिस के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, बिजली उत्पादन में बड़ा उछाल

श्री साव ने आगे कहा कि नारायणपुर में सरकारी संरक्षण में हो रहे धर्मांतरण का विरोध करने पर भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर जेल भेज दिया गया। ताकि उनका मनोबल टूट जाये। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इस कायर सरकार की ज्यादतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस ने यह सब बंद नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...