Google Analytics Meta Pixel कलेक्टर ध्रुव ने मोरगा जलाशय का मुआयना किया - Ekhabri.com

कलेक्टर ध्रुव ने मोरगा जलाशय का मुआयना किया

क्षतिग्रस्त स्लूस बैरल की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश

रायपुर-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मोरगा जलाशय, महाराजपुर जलाशय, बेलबहरा जलाशय नहर मरम्मत एवं सीसी चैनल निर्माण कार्य का मुआयाना किया। कलेक्टर ने मोरगा जलाशय के क्षतिग्रस्त स्लूस बैरल की मरम्मत के लिए कार्यपालन अभियंता को तत्काल प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्लूस बैरल की मरम्मत का काम बरसात से पहले पूरा कर लिया जाना चाहिए ताकि खरीफ सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए जलाशय से जलापूर्ति हो सके। इस अवसर पर मुख्य अभियंता विपिन खलखो, अधीक्षण अभियंता श्री राजीव वर्मा, क्वालिटी कंट्रोल प्रभारी श्री एस. के. चौकसे उनके साथ थे। गौरबलत है कि मोरगा जलाशय से कुल 348 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होती है। इस जलाशय के फुटब्रिज का एक पियर बीते वर्ष सितम्बर माह में स्लूस बैरल में धस गया जिसकी वजह से जलाशय का स्लूस बैरल क्षतिग्रस्त हो गया है। जलाशय का अपस्ट्रीम बांध को भी नुकसान हुआ है। इस जलाशय के जल भराव क्षमता 1.288 मिलियन घन मीटर है। बांध के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बीते खरीफ सीजन में किसानों को पानी नहीं मिल सका था। कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित क्षमता के अनुसार सिंचाई के लिए जलापूर्ति की सके। इसको देखते हुए कार्यपालन अभियंता श्री ए. टोप्पो को इसकी मरम्मत कराई जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृति हेतु तत्काल प्राक्कलन प्रस्तुत करने को कहा।
कलेक्टर ने इसके पश्चात बेलबहरा जलाशय की योजना की नहर मरम्मत एवं सीसी चैनल निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...