Google Analytics Meta Pixel बजट, निर्माण कार्य और संसाधन जुटाने सहित स्वशासी समिति के प्रस्तावों पर हुई चर्चा - Ekhabri.com

बजट, निर्माण कार्य और संसाधन जुटाने सहित स्वशासी समिति के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

 चिकित्सा शिक्षा मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने कांकेर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की ली बैठक

रायपुर-स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में जगदलपुर और कांकेर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक ली। बैठक में दोनों मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी समिति के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बजट प्रस्ताव, निर्माण कार्यों, चिकित्सकों और प्राध्यापकों की भर्ती, आवासीय परिसर व छात्रावास निर्माण तथा कॉलेज भवन के निर्माण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संसाधनों पर विचार-विमर्श किया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और संचालक डॉ. विष्णु दत्त भी बैठक में शामिल हुए।चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव ने कांकेर मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा प्रस्तावित विषयों पर चर्चा कर बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा करवाने की कार्ययोजना बनाने को कहा। बैठक में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के लिए चिकित्सकों की भर्ती कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से किए जाने, दवाईयों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक संसाधनों के संबंध में भी चर्चा की गई। श्री सिंहदेव ने जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक में नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंड के अनुसार लेक्चर हॉल और परीक्षा केंद्र के निर्माण के लिए एनआईटी रायपुर का सहयोग लेने को कहा। बैठक में समिति के द्वारा प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और संविदा पर कार्यरत शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी के संबंध में भी चर्चा की गई। श्री सिंहदेव ने कॉलेज में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कॉलेज को मिले बजट का उपयोग वहां स्थाई संसाधनों के विकास के लिए करने को कहा। उन्होंने साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हेतु मशीनों की खरीदी के लिए स्वशासी मद की राशि का उपयोग करने को कहा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री से स्वशासी समिति की सदस्य श्रीमती साधना तिवारी ने डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जगदलपुर शहर के बीच परिवहन की सुविधा बढ़ाने का अनुरोध किया। श्री सिंहदेव ने इस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को जगदलपुर से डिमरापाल तक रूट के आधार पर बस की सुविधा के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए भोजन की सुविधा हेतु स्वसहायता समूह द्वारा कैंटीन के संचालन के भी निर्देश दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...