Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

 

 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने जूनियर से काम निकालने के लिए उनसे मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा, तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

 

वृष राशि : आज आपका वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा। आपको व्यवसाय में पिछले अनुभवों का लाभ मिलेगा, लेकिन यदि आप कुछ नई योजनाएं लागू करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें बहुत सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती हैं। महिला मित्र से आपको सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आपके किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु प्रबल रहेंगे।

 

मिथुन राशि : आज के दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप जीवनसाथी के साथ एक खूबसूरत रिश्ते का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आप व्यापार के सिलसिले में पास व दूर की यात्रा पर जाएं, तो उसमे अपने जरूरी कागजात संभालकर रखें, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी से धंन उधार लेंगे, तो वह आपके लिए बहुत मुश्किल होगा। विधार्थियो को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

Read Also  रायपुर में आज होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी हर खास बात!

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको ऐसा लगेगा कि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी अचानक से आपको किसी कार्य को करने का मन नहीं करेगा, जिसके कारण आप अपने कुछ कार्य आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन उसमें ध्यान दें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, क्योंकि नौकरी से जुड़े जातकों को अपने सीनियर्स की बात माननी होगी। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो वह उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने परिजनों की सहमति से जाना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान को यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा, जो लोग संपत्ति में धन का निवेश करने जा रहे हैं, वह दिल खोलकर सकते है उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके मन में कुछ गलतफहमियां हैं, आपको जिन्हे दूर करने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपसी वाद-विवाद चलते रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को मन मुताबिक कार्य ना मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप कुछ नए मित्र बनाएंगे, जिनसे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आप कुछ पुराने कर्ज भी उतारने मे सफल रहेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

Read Also  Ekhabri: आज का राशिफल

 

तुला राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनका कोई मित्र उन्हें अपनी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है, जिससे उन्हे दूर रहना होगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी पर भरोसा करके अपना अच्छा बुरा कुछ भी नहीं सोच पाएंगे। आज आपका कोई साथी आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है, जिनसे आपको परेशानी होगी और आप कुछ नहीं कह पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई पसंदीदा समाचार सुनने को मिल सकता है।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई समस्या थी, तो वह किसी पुराने मित्र की मदद से दूर होगी। परिवार के सदस्यों में कोई आपसी वाद विवाद होने की आशंका बनती दिख रही है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा और दोनों पक्षों की सुनकर ही बोलना होगा, नहीं तो खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को सावधानी से काम लेना होगा, नहीं तो किसी भी लड़ाई झगड़े की नौबत आ सकती है और काफी चीजें हाथ से निकल सकती हैं। यदि आपको गुस्सा आए, तो आपको उसे रोकना होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से तनाव मिलता दिख रहा है, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आप किसी मागंलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको लोगों से बातचीत करते समय अपने मन की बातों को साझा नहीं करना है।

 

मकर राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवनजी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि वह अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ योजना बना रहे हैं, तो आपको उन्हे अपने पार्टनर के सामने रखनी होगी और सलाह मशवरा करना होगा। माता जी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। यदि आपको संतान पक्ष से कुछ तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

Read Also  छत्तीसगढ़ -70 लाख की कार में अचानक लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे यात्री

 

कुंभ राशि : आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपका अपने परिजनों व रिश्तेदारों से गलतफहमी की वजह से कुछ वाद विवाद चल रहा है, तो आपको उसमे माफी मांगनी पड़ सकती हैं। यदि आप संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको घाटा हो सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हम मौका मिलेगा, जिसमें उन्हे सफलता की अवश्य मिलेगी। आज आपको किसी पर विश्वास करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज सुधरेगी। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलती दिख रही है, जिससे आप खुश होकर परिवार व दोस्तों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी, जिससे कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो किसी परिजन से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आज आपको धन का लेन-देन सावधानी से करना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...