Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके मन में काम को लेकर नए विचार आएंगे, जो आपके बॉस को भी खूब पसंद आएंगे, लेकिन आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। परिवार में किसी सदस्य को पढ़ाई को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृषभ राशि : आज आपको बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी की आपसे किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपको अपनी आय और व्यय को संतुलन बनाकर चलना होगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।

 

मिथुन राशि : आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलना होगा। व्यवसाय की योजनाएं आप थोड़ा सोच समझकर बनाएं। पार्टनरशिप में आपको एक साथ काम करने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। पार्टनरशिप में आप कोई काम थोड़ा सोच समझकर करें। आप अपने कर्जो को भी उतारने की कोशिश करेंगे।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यो में आपका काफी रुचि रहेगी, जो लोग विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपने धन यदि किसी योजना में लगाया था, तो उसमें आपको कोई जोखिम उठाना पड़ेगा। आज आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आज आप अपना धन का कुछ हिस्सा बचत की योजना में लगाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप यदि किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में न पड़ें, तो इससे आपका भी कोई भारी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्यों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आप किसी नए मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने में आप थोड़ा सावधानी बरते हैं, क्योंकि कोई लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

 

तुला राशि : आज आपकी इनकम बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा और भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती हैं। आपके घर का कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है और आपको व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उसमें आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी से रूपए पैसे से संबंधित निर्णय बहुत ही समझदारी से करें। कुछ पारिवारिक मामले आपको समस्या देंगे, जिनके लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।  आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को भी आप दूर करने की कोशिश करेंगे।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है और आपकी वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी और संतान को नौकरी से संबंधित कोई बुलावा आ सकता है।  आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। सामाजिक आयोजनों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।  आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।

 

मकर राशि : आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी उलझनें रहने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आप किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी बड़े काम को करने की योजना बनाएंगे, लेकिन विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले और आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कहासुनी होने की संभावना है। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी दूसरी जगह से बुलावा सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। भाई बहनों से भी आपकी खूब पटेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *