Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों की अपने किसी बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो  आपको उसमें बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थी, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में भी दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे। यदि आज नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उनको आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। नौकरी में भी आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे और किसी की आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे। व्यापार में आज आपको अत्यधिक निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के कार्य की आज लोग तारीफ करेंगे, जिसके कारण उनके मित्रों व जन समर्थन में और भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फायदा रहेगा। आज परिवार के लोग आपका हर मामले में साथ देंगे व आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आज कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आपका मन परेशान है, तो वह  चिंताएं व्यर्थ की होगी, इसलिए उन्हें छोड़ दे। आज आपको अपने घर व व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को मेहनत से करेंगे वही पूरा होगा। यदि आप किसी कार्य को दूसरों से करवाने की सोचेंगे, तो वह भविष्य के लिए लटक सकता है। विधार्थियो को अपने गुरुजनों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। यदि कोई समस्या लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त हो सकती है। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम से फलदायक रहेगा। आज आपके घर परिवार में कुछ ऐसी समस्याएं उत्पन्न होगी, जिन्हें देखकर आपको मानसिक तनाव होगा, लेकिन फिर भी आपको धैर्य रखकर उन समस्याओं को सुलझाने की ओर ध्यान देना होगा। आज आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आप पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज आपको हर मामले में भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके बनते हुए कामों को बिगाडने की कोशिश कर सकते है।  आज आपको अपने अधिकारियों से भी मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको आसानी से प्राप्त होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और इसमें सफल भी अवश्य होंगे, इसमें आपको कुछ लाभ भी हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आज आपको अपनी रोजमर्रा के कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी है। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ विशेष विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। आज आप सायंकाल के समय कुछ धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप दूसरों की मदद करने में भी काफी समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि आज माता या पिता से आपको बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी की भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपको बिना विघ्न के उपलब्ध होगी। आज आप यदि अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाएंगे, तो उसके बारे में पूर्ण जानकारी रखें और परिवार के किसी सदस्य से सलाह अवश्य ले। आज आपके अधिकारी भी पीछे आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है यदि आपकी संतान से संबंधित कुछ समस्याएं चल रही थी तो आज आप उनका समाधान खोजने में व्यस्त रहेंगे। आप किसी खास उपलब्धि के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी आज के कंपटीशन में हिस्सा ले सकते हैं। मौसम के कारण आज आपके स्वास्थ्य में कुछ भी कारण हो सकते हैं जिनके कारण आप परेशान रहेंगे हो सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

पीएलएफएस 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...