दर्शनार्थिय श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में अब बाबा की मंगला आरती के लिए 350 की जगह 500 रुपये का टिकट लेना होगा। सप्तऋषि, मध्याह्न व शृंगार-भोग आरती के लिए 180 के बजाय 300 रुपये खर्च करने होंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बुधवार को हुई 104वीं बैठक में टिकट दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया। तय किया गया कि बढी दर पहली मार्च से लागू होगी।
इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक जाने में दर्शनार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए मैदागिन और गोदौलिया से ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि मंदिर प्रशासन इसके लिए पहल करेगा। फिजिबिलिटी चेक कराने के साथ नगर निगम व यातायात विभाग से इसमें सहयोग लिया जाएगा।
बोर्ड ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में वर्षपर्यंत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया। इसके लिए पहले से ही कमेटी गठित है। एक आंतरिक समिति का गठन कर ट्रस्ट की डायरी मार्च में छपवाने पर सहमति बनी।
मंदिर न्यास की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के समस्त पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 10,000 रुपये की एकमुश्त वार्षिक छात्रवृत्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया।
सफाई कर्मियों समेत अन्य कार्मिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही सेवा नियमावली को अंतिम रूप देने के लिए गठित समिति को एक माह का समय दिया गया। एकरूपता लाने के लिए पुजारियों, अर्चकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दो सेट ड्रेस देने का निर्णय लिया गया। बोर्ड द्वारा केनरा बैंक से सीएसआर से प्राप्त फंड से मंदिर चौक पर प्री-फैब्रिकेटेड कवरिंग शेड लगाए जाने का अनुमोदन किया गया।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए 105 करोड़ आय और 40 करोड़ के खर्च का लक्ष्य रखा गया है। न्यास अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को सम्मानित किया। न्यास सदस्य प्रो. ब्रजभूषण ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी, ट्रस्टी प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, पं. दीपक प्रसाद मालवीय, पं. प्रसाद दीक्षित, वेंकट रमन आदि मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...