Google Analytics Meta Pixel बुजुर्ग मुस्लिम की दाढ़ी नोचने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत चार निलंबित - Ekhabri.com

बुजुर्ग मुस्लिम की दाढ़ी नोचने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत चार निलंबित

 

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद बुजुर्ग मुस्लिम काजी अहमद की दाढ़ी नोचने के मामले में कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में शुक्रवार देर रात सेक्टर 113 कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार, तत्कालीन सेक्टर 39 कोतवाली प्रभारी आजाद तोमर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुलिसकर्मियों को वक्त पर मुकदमा नहीं लिखने का दोषी माना गया है। घटना के दौरान सेक्टर 113 कोतवाली प्रभारी प्रमोद सेक्टर 37 चौकी इंचार्ज थे और आजाद तोमर सेक्टर 39 में थाना प्रभारी थे। सेक्टर 39 के थाना 37 चौकी क्षेत्र में बुजुर्ग मुस्लिम के दाढ़ी नोचने की घटना हुई थी। यह कार्रवाई घटना के डेढ़ साल बाद की गई है।

 

दरअसल, दिल्ली के जाकिर नगर के रहने वाले काजिम अहमद चार जुलाई वर्ष 2021 को नोएडा के सेक्टर 37 से अलीगढ़ जाने के लिए लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कार में पहले से मौजूद पांच व्यक्तियों ने उनके समुदाय पर टिप्पणी की। उनको अपशब्द कहे और उनकी दाढ़ी नोचकर समुदाय विशेष पर अलग-अलग बातें कही थीं। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उन्होंने नोएडा पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद घटना के करीब डेढ़ साल बाद 15 जनवरी 2023 को नोएडा की सेक्टर 39 कोतवाली में पेचकस गैंग के अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

 

बदमाश शिव कुमार, दीपक, बबलू व ट्विंकल को 24 जनवरी 2023 की रात गिरफ्तार किया गया। दीपक और शिवकुमार दोनों एक ही परिवार के हैं और मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वहीं बबलू ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों की शिनाख्त कराई। पीड़ित ने बदमाशों की पहचान की है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

Read Also  मैं कांग्रेस का पतन होते नहीं देख सकता-गांधी परिवार दूसरे नेता को दें अवसर: कपिल सिब्बल

 

सवा साल बाद मिला था जोन, फिर हुई लाइन में वापसी

घटना के दौरान सेक्टर 39 कोतवाली प्रभारी रहे आजाद तोमर को करीब सवा साल पहले हुई 10 लाख की लूट के मामले में निलंबित किया गया था। एक महीने पहले ही उनको पुलिस लाइन से जोन अलाट हुआ था। वह करीब सवा साल तक लाइन में रहे। एक बार फिर से लापरवाही प्रकाश में आने के बाद उनको निलंबित कर दिया गया

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...