Google Analytics Meta Pixel बिजावर में बाल विवाह रुकवाने पहुंचे सीडीपीओ, पर्यवेक्षक पर हमला, आरक्षक को पकड़कर घसीटा - Ekhabri.com

बिजावर में बाल विवाह रुकवाने पहुंचे सीडीपीओ, पर्यवेक्षक पर हमला, आरक्षक को पकड़कर घसीटा

 

 

बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआझाला में बाल विवाह रुकवाने पहुंचे महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी राजकुमार बागरी, पर्यवेक्षक स्मिता वर्मा और आरक्षक मयंक सिंह पर हमला कर दिया गया। आरक्षक को तो पकड़कर दीवार पर घसीट दिया। हमले में तीनों लोग घायल हैं। मौके पर बिजावर थाने के एसआइ पहुंचे तब आरोपित काबू में आए। बिजावर थाने में पर्यवेक्षक की शिकायत पर आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है।

 

पर्यवेक्षक 46 वर्षीय स्मिता वर्मा पत्नी दीपक सोनी निवासी रतनगंज बिजावर ने बताया कि 22 फरवरी 2023 को महिला बाल विकास परियोजना अधिकरी राजकुमार बागरी ने काल कर सूचना देकर बताया कि ग्राम महुआझाला मे बाल विवाह हो रहा है। इस चना पर राजकुमार बागरी जी, भृत्य इन्द्रपाल सिंह और बिजावर थाने की पुलिस के साथ ग्राम महुआझाला में जुगल अहिरवार के घर दिनांक 23 फरवरी 2023 को रात 12:40 बजे करीब पहुंचीं। श्रीमती वर्मा ने पुलिस को बताया है कि मौके पर विवाह कार्यक्रम चल रहा था। घर के सामने बैठे लोगों को बाल विवाह की सूचना से अवगत कराकर लडकी को बुलाने के लिए। इसी दौरान दो महिलाओं ने आकर हमला कर दिया। साथ में मौजूद परियोजना अधिकरी राजकुमार बागरी से मारपीट की गई। साथ में मौजूद आरक्षक 1124 मयंक सिंह बीच बचाव के लिए तो आरोपितों ने आरक्षक को पकड लिया और दीवार से घसीट दिया। हमले में पर्यवेक्षक श्रीमती वर्मा के दोनों हाथ, दाहिने पैर में चोट है। बाल विकास परियोजना अधिकरी राजकुमार बागरी के दोनों हाथों की कलाई, आरक्षक मयंक सिंह के दोनों हाथ, पीठ मे दर्द है। हमले की सूचना मिलने पर मौके पर एसआइ रामचंद त्रिवेदी पहुंचे तब भी आरोपितों ने टीम को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने लडकी के पिता आरोपितजुगल अहिरवार पिता सन्तू अहिरवार, मामा गोरे लाल अहिरवार पिता पिट्टू अहिरवार निवासी गुलगंज, बुआ कमली अहिरवार पत्नी परशुराम अहिरवार निवासी ईशानगर, बुआ सकुन अहिरवार पत्नी भोला अहिरवार निवासी बकस्वाहा, मौसिया कैलाश अहिरवार निवासी कतवार ढडारी, भाई अनिल अहिरवार पिता जुगल अहिरवार, चचेरा दादा दसई अहिरवार पिता सूरा अहिरवार निवासी महुआझाला पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...