Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में करीब डेढ़ लाख पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और 811 तृतीय लिंग मतदाता - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में करीब डेढ़ लाख पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और 811 तृतीय लिंग मतदाता

 निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की भागीदारी बढ़ाने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा कार्यशाला का आयोजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबा साहेब कंगाले ने आगामी निर्वाचन में दिव्यांगों व थर्ड जेंडर की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की

रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर समूह के नागरिकों की भागीदारी बढ़ाए जाने के लिए आज संवाद सेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में बताया गया कि प्रदेश में अभी एक लाख 49 हजार 489 पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और तृतीय लिंग के रूप में चिन्हांकित 811 मतदाता हैं। कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को राज्य में इनके पंजीयन में मौजूद गैप को कम करने जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाकर हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया गया, जिससे कि आगामी आम निर्वाचन में इन वर्गों का 100 प्रतिशत पंजीयन एवं मतदान सुनिश्चित किया जा सके।  रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के कल्याण के लिए काम करने वाले एनजीओ, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा थर्ड जेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में आगामी निर्वाचन में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विपिन मांझी, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा और छत्तीसगढ़ में पी.डब्ल्यू.डी. स्टेट आइकॉन श्री चित्रसेन साहू भी शामिल हुए। कार्यशाला में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनय अग्रवाल ने दिव्यांगों को पोलिंग बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता पंजीयन व संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग के विभिन्न प्रारूपों जैसे फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के बारे में बताया। उन्होंने आयोग द्वारा दिव्यांगों के लिए तैयार कराए गए “सक्षम” एप की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान के दिन व्हीलचेयर, पिक एंड ड्रॉप फैसिलिटी के लिए दिव्यांग मतदाता आवेदन कर सकते हैं।  श्री अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के अनुसार अब 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के तहत मतदान दिवस के पूर्व ही मतदान दल डोर-टू-डोर जाकर ऐसे मतदाताओं का डाक मतपत्र प्राप्त करता है। उन्होंने प्रतिभागियों को ब्रेल एपिक, ब्रेल वोटर गाइड, ब्रेल डमी बैलेट के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद तृतीय लिंग समुदाय को बताया गया कि तृतीय लिंग और अनाथ मतदाता पंजीयन के लिए फॉर्म-6 भरते समय अपने रिश्तेदार के रूप में अब “गुरु” का उल्लेख कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...