Google Analytics Meta Pixel पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया - Ekhabri.com

पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया

आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआई अदालत ने चार मार्च तक के लिए हिरासत में भेज दिया। आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया को राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को देशभर में प्रदर्शन किया।

 

रविवार को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए सिसोदिया को सीबीआई ने भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) एमके नागपाल के समक्ष पेश किया। खचाखच भरे कोर्ट रूम में करीब एक घंटे तक जिरह हुई। जांच एजेंसी की तरफ से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) पंकज गुप्ता ने पांच दिन की हिरासत की मांग करते हुए तर्क दिया कि जांच से पता चला है कि सिसोदिया ने नीति में बदलाव के लिए मौखिक रूप से सचिव को एक नया कैबिनेट नोट बनाने का निर्देश दिया था।

 

 

सिसोदिया आबकारी नीति के लिए कैबिनेट द्वारा गठित मंत्रियों के समूह का नेतृत्व कर रहे थे और लाभ मार्जिन पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया था। पूछताछ में सिसोदिया यह नहीं बता सके कि परिवर्तन क्यों किए गए थे। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी उनका फोन मांग रही थी, जिसे वह जनवरी 2020 से इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सिसोदिया ने इस्तेमाल किए गए फोन भी नष्ट किए। साजिश बेहद गोपनीय तरीके से रची गई थी। इस पर अदालत ने पूछा कि आखिर सीबीआई हिरासत क्यों चाहिए? जवाब में एसपीपी ने कहा कि मामले में प्रभावी जांच के लिए पूछताछ जरूरी है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपितों के साथ उनका सामना कराना है। एसपीपी ने कहा कि सिसोदिया पूछताछ में जवाब नहीं दे रहे हैं और तथ्यों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read Also  आज करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, लगाए सफेद चीजों का भोग

 

 

सीबीआई के तर्क को सिसोदिया ने नकारा
सिसोदिया की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने तर्क दिया कि रिमांड के लिए सीबीआई के आधार कानून में मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस लाभ मार्जिन की बात जांच एजेंसी कर रही है, उसे उपराज्यपाल द्वारा मंजूरी दी गई थी। सिसोदिया द्वारा फोन नष्ट और बदलने के एजेंसी के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि नीति को एलजी से भी सुझाव लेने के बाद लागू किया गया था, ऐसे में साजिश की कोई संभावना नहीं थी। सिसोदिया द्वारा सही तरीके से जवाब नहीं देने के एजेंसी के तर्क पर कृष्णन ने कहा कि यह तर्क हिरासत में देने का आधार नहीं हो सकता है।

 

 

सिसोदिया की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा कि आबकारी नीति में बदलाव को उपराज्यपाल ने मंजूरी दी थी, लेकिन सीबीआई निर्वाचित सरकार के पीछे जा रही थी। सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के सदस्य के रूप में कार्य किया और इसलिए निर्णय के लिए न तो जिम्मेदार ठहराया जा सकता है और न ही उन पर सवाल उठाया जा सकता है। तर्क दिया कि एलजी को भेजे गए नोट में पांच प्रतिशत से 12 प्रतिशत तक लाभ मार्जिन की वृद्धि पहले से ही शामिल थी और उनके द्वारा कोई बदलाव नहीं सुझाया गया था।

 

 

सिसोदिया की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री हैं और उन्हें बजट पेश करना है। आखिर, कल क्या बदल गया कि वित्त मंत्री को हिरासत में रखा जाना था? क्या यह गिरफ्तारी किसी छिपे मकसद से की गई है? यह मामला एक व्यक्ति के साथ-साथ संस्था पर भी हमला है। हिरासत की मांग को अस्वीकार करने के लिए यह एक उपयुक्त मामला है। इस मामले में रिमांड देने से गलत संदेश जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...