परीक्षा केंद्रों का मुस्तैदी से करें निरीक्षण, परीक्षार्थियों को न हो कोई असुविधा”-डॉ. जगदीश सोनकर
केसीजी के 36 बोर्ड परीक्षा केंदों में कुल 6648 परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल
खैरागढ़- केसीजी में बोर्ड परीक्षा 2023 के सुचारू रूप से संचालन व व्यवस्था में कसावट लाने हेतु कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने निर्देश जारी किए है। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने समय सारिणी जारी कर 1 मार्च से कक्षा बारहवीं की परीक्षा आयोजित की है। जिला से 12 वीं एवं 10वीं हेतु 4 उड़नदस्ता टीम का गठन किया है। इसमे दो जिला स्तरीय क्रमशः टीम जिला प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी तथा दो टीम खैरागढ़ और छुईखदान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों का मुस्तैदी से निरीक्षण करें और इस बात का ख्याल रखे कि किसी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न होने पाये। मंडल द्वारा घोषित समय सारणी में केसीजी में कक्षा बारहवीं की परीक्षा 36 केंद्रों में आयोजित की जा रही है। जिसमे 3285 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है तथा कक्षा दसवीं के 3363 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार जिला में कुल 6648 परीक्षार्थी इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के प्रथम दिवस बारहवीं के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र में डीईओ (ओएसडी) डॉ के वी राव ने अपने टीम सहित वनांचल और राज्य के सीमावर्ती शालाओं में पहुचें। टीम ने बकरकट्ठा, रामपुर, आत्मानन्द साल्हेवारा पहुंचकर परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्राध्यक्षों को परीक्षार्थियों को दी जानी वाली सुविधाओं सहित परीक्षा संचालन संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। प्रथम दिवस 12 वीं की परीक्षा में जिला में कुल 3285 नामांकन में से 102 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए। जिला स्तर की उड़नदस्ता टीम में जिला प्रशासन और डॉ के वी राव विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (शिक्षा), महेश कुमार भुआर्य व्याख्याता, सुजीत सिंह चौहान, कन्हैया पटेल, नंदेश्वरी जोशी व्याख्याता आदि शामिल है। खैरागढ़ विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता टीम में नीलम राजपूत प्रभारी बीईओ खैरागढ़, अमरीका देवांगन, किशोरी लाल अमेला एबीईओ खैरागढ़, लखन लाल यादव, गुंजन सिंह व्याख्याता ने परीक्षा केंद्र पांडादाह, गातापार जंगल, मुढ़ीपार, आत्मानन्द खैरागढ़ आदि का निरीक्षण किया। वहीं छुईखदान वि.ख. की उड़नदस्ता टीम में रमेंद्र कुमार डडसेना बीईओ छुईखदान, गिरेंद्र कुमार सुधाकर एबीईओ छुईखदान, सतीश श्रीवास्तव बीआरसी, निधि साहू व्यायाम, सुनीता चंद्राकर व्याख्याता ने परीक्षा केंद्र बागुर, धोधा, अतरियारोड और आत्मानन्द गंडई का निरीक्षण किया हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...