Google Analytics Meta Pixel प्राकृतिक रंगों से रंगेगी होली : महिलाएं पलाश, गुलाब, गेंदा के फूलों से कर रहीं हैं हर्बल गुलाल का निर्माण - Ekhabri.com

प्राकृतिक रंगों से रंगेगी होली : महिलाएं पलाश, गुलाब, गेंदा के फूलों से कर रहीं हैं हर्बल गुलाल का निर्माण

गायत्री महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बेचा एक क्विंटल गुलाल, कमाये 30 हजार रुपये

बलरामपुर-होली के उल्लास भरे पर्व पर बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गये हर्बल गुलाल की छटा बिखरेगी। जिले के रामचन्द्रपुर विकासखण्ड के ग्राम चिनिया में होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल रंग से मनाये जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक ओर जहां बाजार में रासायनिक रंग-गुलाल उपलब्ध हैं, वहीं सी-मार्ट में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित इको फ्रेंडली हर्बल गुलाल की बिक्री की जा रही है। चिनिया गौठान में गायत्री महिला स्व-सहायता समूह द्वारा हर्बल गुलाल का निर्माण किया जा रहा है। समूह की महिलाएं कृत्रिम रंगों से इतर होली का त्यौहार प्राकृतिक रंगों से ही मनाने की बात कह रही हैं। प्राकृतिक रूप से निर्मित हर्बल गुलाल में किसी भी प्रकार के रासायनिक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है। समूह की महिलाआंे को बिहान के द्वारा हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, इसके साथ ही शुरुआती चरण में उन्हें हर्बल गुलाल बनाने हेतु आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं द्वारा चुकंदर, पालक, लाल भाजी, फूलों जैसे- पलाश, गुलाब, गंेदा से हर्बल रंग तैयार किया जा रहा है। वहीं गायत्री स्व-सहायता समूह महिलाओं ने अब तक 01 क्विंटल से अधिक हर्बल गुलाल का निर्माण कर चुकी हैं, महिलाओं को हर्बल गुलाल की बिक्री हेतु समुचित बाजार दिलाने का कार्य जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है, और सी-मार्ट के माध्यम से हर्बल गुलाल का विक्रय किया जा रहा है, जिससे समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ हो रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के अमनज्योति को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार

महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कलेक्टर ने खरीदा हर्बल गुलाल
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये इको फ्रेंडली हर्बल गुलाल के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए हर्बल गुलाल की खरीदी की। उन्होंने कहा कि आगामी होली के त्यौहार में रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव से दूर रहते हुए अपने परिजनों एवं स्वजनों के साथ हर्बल गुलाल के साथ होली खेलें। हर्बल रंग प्राकृतिक रंग है जो ईको फ्रेंडली है, इनका अधिक से अधिक उपयोग करें।

महिलाएं फूलो से बना रही हर्बल गुलाल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में निर्मित गौठानों से जुड़कर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मल्टीएक्टीविटी के तहत विभिन्न गतिविधियां कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहीं हैं। इसी कड़ी में शिवपुर चिनिया गौठान में समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर रहीं हैं। गायत्री महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शिवकुवंर यादव ने बताया कि विगत वर्ष हर्बल गुलाल की मांग को देखते हुए इस वर्ष होली त्यौहार के लिए दस सदस्यों के साथ हर्बल गुलाल बना रहीं हैं। उन्होंने बताया कि हर्बल गुलाल पूरी तरह से केमिकल रहित है, और इसके इस्तेमाल से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। श्रीमती यादव ने बताया कि वे हर्बल गुलाल में रंग और महक के लिए प्राकृतिक फूलों का इस्तेमाल कर रही हैं, इसके साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर अब तक एक क्विंटल गुलाल बना चुकीं हैं और मांग के अनुरूप निर्माण किया जा रहा है, तथा एक क्विंटल गुलाल की बिक्री हो चुकी है, जिससे उन्हें 30 हजार रुपये की आर्थिक आमदनी हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...