Google Analytics Meta Pixel भारत को नौ विकेट से रौंदकर आस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचा - Ekhabri.com

भारत को नौ विकेट से रौंदकर आस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचा

नागपुर और दिल्ली में टर्निंग पिच पर आस्ट्रेलिया का शिकार करने वाली भारतीय टीम इंदौर की स्पिन विकेट पर खुद शिकार हो गई। बार्डर-गावस्कर ट्राफी के तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से रौंदते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बना ली। भारत में जीत मेहमान टीम के लिए बेहद दुर्लभ होती है और आस्ट्रेलिया के लिए भी यह अलग नहीं था, जिसने छह साल बाद भारतीय धरती पर अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत के लिए बीते 10 वर्षों में यह तीसरी हार है।

 

 

होलकर स्टेडियम की पिच पर मैच के पहले ही घंटे में गेंद ने टर्न लेना शुरू कर दिया था। भारत की पहली और दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई स्पिनर पूरी तरह हावी रहे। तीसरे दिन का खेल शुरु हुआ तो आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने मात्र 77 मिनटों के खेल में 76 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज में वापसी की। मेजबान टीम पहली पारी के पहले सत्र में ही सात विकेट गंवाकर मुश्किल में पड़ गया था। मैच में आस्ट्रेलिया ने यहीं से पकड़ बना ली थी। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशाने की साझेदारी और फिर नाथन लियोन के जबरदस्त प्रदर्शन ने मैच भारत से छीन लिया।

 

 

भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को विचलित करने के लिए रणनीति भी अपनाई। आस्ट्रेलिया के जब 10वें ओवर में एक विकेट पर 13 रन बनाकर अच्छी स्थिति पर था। अश्विन ने गेंद को लेकर अंपायरों से आपत्ति जताई, जिसके बाद गेंद बदली गई। हालांकि इस नई गेंद से भी अश्विन खुश नहीं दिखे और अंपायर से बार-बार इसे लेकर चर्चा करते रहे।

 

 

अश्विन ने लाबुशेन को उलझाया
पारी के नौवें ओवर में एक मौका ऐसा भी आया जब लाबुशाने ने गेंदबाज अश्विन को गेंद फेंकने के लिए कुछ देर इंतजार कराया। दो-तीन बार ऐसा होने के बाद अश्विन ने अंपायर से हस्तक्षेप के लिए कहा। इसके बाद अंपायर जोएल विल्सन ने लाबुशेन से बात की। हालांकि अगली ही गेंद पर जब लाबुशेन स्टांस लेकर तैयार थे तो अश्विन स्टंप्स तक आकर लौट गए।

 

 

फिर गलत रिव्यू
भारत का इस टेस्ट में कई बार अपने रिव्यू गंवाए। आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के सातवें ओवर में अश्विन की गेंद पर लाबुशेन को लेग स्लिप में कोहली ने लपका। भारत की अपील पर अंपायर विल्सन ने नाटआउट दिया और भारत ने रिव्यू लिया। रिप्ले में गेंद बल्ले के करीब भी नहीं दिख रही थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...