Google Analytics Meta Pixel तीसरा टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया,टेस्ट चैम्पियनशिप में बना नंबर-1 - Ekhabri.com

तीसरा टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया,टेस्ट चैम्पियनशिप में बना नंबर-1

अहमदाबाद।दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2 दिन में ही 10 विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रन पर समेट दिया। स्पिनर अक्षर पटेल ने 6 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम भी 145 रन पर आॅलआउट हुई। टीम को 33 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में इंग्लैंड 81 रन पर सिमट गई। यह भारत के खिलाफ उसका अब तक का सबसे छोटा स्कोर रहा। स्पिनर अक्षर ने दूसरी पारी में 5 और अश्विन ने 4 विकेट लिए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। भारत अब डब्ल्यूटीसी टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अगला मैच कम से कम ड्रॉ कराना होगा। वहीं, इंग्लैंड के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई। इस हार के साथ इंग्लैंड की टीम डब्ल्यूटीसी टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अगर इंग्लिश टीम अगला मैच जीतती भी है, तो भी आॅस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचेगा। ऐसा इसलिए क्योंंकि इंग्लैंड के पॉइंट आॅस्ट्रेलिया से कम होंगे। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 4-0, 3-0 या 3-1 से जीत की जरूरत थी, लेकिन अब तीनों विकल्प खत्म हो गए।
भारत को अगला टेस्ट ड्रॉ कराना जरूरी
भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए 2-1 से जीत हासिल करने की जरूरत थी। अगर भारत अगला मैच जीत जाता है, तो और भी बेहतर स्थिति के साथ फाइनल में पहुंचेगा। आईसीसी पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप करा रही है। फाइनल 18 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। कोरोना के कारण क्रिकेट पर काफी असर पड़ा। इसके चलते आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल के फॉर्मेट में थोड़ा बदलाव किया था, ताकि कम मैच खेलने वाली टीम के साथ भेदभाव न हो। अनिल कुंबले की अगुवाई वालीआईसीसी की क्रिकेट कमेटी ने टीमों की रैंकिंग पर्सेंटेज बेसिस पर कैलकुलेट करने का फैसला किया था। इस नए सिस्टम में टीमों द्वारा खेली गई सीरीज और उस सीरीज में उनके पॉइंट्स के आधार पर पर्सेंटेज निकाला जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...