रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना है। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इस सिस्टम के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुसमी में 7 सेमी और कापू में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के लिए राज्य में राजधानी रायपुर में भी आज आसमान आंशिक बादल छाए रहेगा और गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने की संभावना है। जशपुर, रायगढ़, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के एकांत स्थानों पर मध्यम गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है। बस्तर, बीजापुर, जांजगीर, रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलरामपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलौदाबाजार में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है।










