Google Analytics Meta Pixel निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के करीबी के ठिकाने से तीन करोड़ से अधिक नकदी बरामद - Ekhabri.com

निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के करीबी के ठिकाने से तीन करोड़ से अधिक नकदी बरामद

निलंबित आइएएस पूजा सिंघल से जुड़े अवैध खनन मामले में ईडी ने झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार, हजारीबाग के कारोबारी मोहम्मद इजहार अंसारी से जुड़े रांची, हजारीबाग व रामगढ़ के 14 ठिकानों पर छापेमारी की।छापेमारी के दरम्यान हजारीबाग में पेलावल रोड मिल्लत कालोनी के समीप रहने वाले कारोबारी मोहम्मद इजहार अंसारी के आवास से ईडी ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी की है। मोहम्मद इजहार अंसारी निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल का करीबी है। रांची में जेएसएमडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार के हरमू में ब्लू सफायर अपार्टमेंट के सामने स्थित आवास संख्या 16/ए/2 में भी भारी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं, जिनका सत्यापन होगा।

 

 

कंपनी के नाम पर रियायती दर पर कोयला लेकर खुले बाजार में बेचता था
ईडी को छानबीन में यह जानकारी मिली कि मोहम्मद इजहार अंसारी को तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल का सहयोग मिला हुआ था। उसने फर्जी कंपनियों (शेल कंपनियों) के नाम पर कई कंपनियां खोल रखी थी, जिसका वह संचालन करता था। उसकी एक कंपनी का नाम कहकशां ग्रुप आफ कंपनीज भी है। उन कंपनियों में खपत के नाम पर वह रियायती दर पर कोयला कंपनियों से कोयला खरीदता था।

 

 

 

 

उसे वह बाजार में ऊंची कीमत पर बेच देता था और इसके एवज में प्रति टन के हिसाब से अवैध धन पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार तक पहुंचाता था। सुमन कुमार के घर से ईडी को 19 करोड़ रुपए मिले थे। वह अभी जेल में है। नियम है कि कंपनियों, फैक्ट्रियों को रियायती दर पर कोयला उनके स्वयं के खपत के नाम पर आवंटन होता है, उसे वे बेच नहीं सकते हैं। जबकि कंपनी तो थी नहीं, फर्जी कंपनी के नाम पर कोयला लेकर वह खपाता था, जो गैर कानूनी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश बढ़ाने पर रायपुर में अहम बैठक

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार के विभिन्न पहलुओं...

अभनपुर में मासूम से दरिंदगी…पड़ोसी युवक गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: अभनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साढ़े चार साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसी बना आरोपी: भरोसे...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

छत्तीसगढ़ मनरेगा ई-केवाईसी में देश में अव्वल, 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार की ताजा रिपोर्ट के अनुसार,...

बरनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों की संख्या 200 के करीब पहुंची

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के संरक्षण और पुनर्स्थापन की पहल अब एक सफल उदाहरण के रूप में सामने आई है। कभी स्थानीय रूप से विलुप्त हो चुके काले हिरणों की संख्या अब...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...