Google Analytics Meta Pixel तीन तलाक कानून का दिखने लगा असर, कार्रवाई के डर से पति कर रहे सुलह - Ekhabri.com

तीन तलाक कानून का दिखने लगा असर, कार्रवाई के डर से पति कर रहे सुलह

उत्‍तर प्रदेश के रामपुर के एक गांव की निवासी महिला का निकाह उत्तराखंड के गदरपुर में हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपती के बीच अनबन ऐसी बढ़ी कि रिश्ते में दरार आ गई। पति ने तीन तलाक देकर दुल्हन को घर से निकाल दिया। हारकर पीड़िता को मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम-2019 का सहारा लेना पड़ा। महिला ने रामपुर के स्वार थाने में तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया।

 

 

 

पुलिस जांच के कदम बढ़े तो ससुराल पक्ष के कदम पीछे हटना शुरू हो गए। कार्रवाई के डर से पति ने सुलह की और अब दंपती फिर एक साथ हैं। रामपुर के ही सिविल लाइन थानाक्षेत्र के एक गांव में भी ऐसा ही हुआ। शादी के बाद पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को न सिर्फ पीटा, बल्कि अपने घर के दरवाजे उसके लिए बंद कर लिए। हारकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। कानूनी दबाव पड़ते ही ससुरालीजन टूट गए। सुलह के बाद दंपती साथ हुए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट लगाई।

 

 

मुरादाबाद में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व एक सरकारी कर्मचारी ने शादी के 21 वर्ष बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। महिला ने पति पर अश्लील वीडियो बनाने से लेकर प्रताड़ना के अन्य गंभीर आरोप लगाए। एफआईआर भी दर्ज कराई थी। तीन तलाक के बढ़ते मामलों व विवादों के बीच इसकी रोकथाम के लिए कानून बना तो मुस्लिम महिलाओं को अपने बचाव का एक सीधा और ठोस रास्ता भी मिला। इसका प्रमाण तीन तलाक को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमों व उनमें की गई कार्रवाई के आंकड़े भी हैं।

Read Also  सत्यदेव को खपरैल घर से मिली निजात

 

 

दिखने लगा कानून की सख्ती का असर
कानून की सख्ती से महिलाओं की प्रताड़ना करने वालों के कदम भी ठिठके हैं। अब तक दर्ज कुल मामलों में लगभग 16.62 प्रतिशत मामले ऐसे भी हैं, जिनमें पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगाई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अधिकांश मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई के बढ़ते दबाव से दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। लिहाजा पुलिस को अंतिम रिपोर्ट लगानी पड़ी। कई मामले गलत भी पाए गए, जिनमें पुलिस ने विवेचना के उपरांत अंतिम रिपोर्ट लगाई।

 

 

 

पहली बार यह कानून अध्यादेश के रूप में 19 सितबर, 2018 में आया था। वहीं 2019 में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम-2019 लागू हुआ। सितंबर, 2018 से 31 दिसंबर, 2022 तक के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में तीन तलाक के 7,616 मुकदमे दर्ज हुए। इनमें पुलिस ने 1,266 में अंतिम रिपोर्ट लगाई और 5,434 मुकदमों में आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 916 मुकदमों की विवेचना चल रही है। इन मामलों में ढाई हजार से अधिक आरोपित कार्रवाई के डर से फरार हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...