Google Analytics Meta Pixel यहां 118 वर्षों से होलिका दहन की अगुआई कर रहीं महिलाएं - Ekhabri.com

यहां 118 वर्षों से होलिका दहन की अगुआई कर रहीं महिलाएं

होलिका दहन के आयोजन में प्राय: पुरुषों का प्रतिनिधित्व रहता है, लेकिन बिहार में यह अनोखा उदाहरण् है, जहां महिलाएं होलिका दहन करती हैं। कटिहार के बड़ा बाजार में ऐसा पिछले 118 वर्षों से होता आ रहा है। महिलाएं ही यहां होलिका दहन करती हैं और नई-नवेली दुल्हनें होलिका की परिक्रमा करती हैं। बड़ा बाजार में मारवाड़ी समाज के लोगों की संख्या अच्छी-भली है और आयोजन में नेतृत्व भी मारवाड़ी समाज ही करता है।

 

 

होली के 10 दिन पहले से ही ढोल-मृदंग की थाप पर गीत-संगीत शुरू हो जाता है। पांव बरबस थिरकने लगते हैं। इसी दौरान होलिका के लिए मारवाड़ी समाज के घर-घर में गोबर का बरकुल्ला (जलाने की सामग्री) बनाकर सूखने के लिए छोड़ा जाता है ताकि होली के समय तक ये तैयार हो सकें। लोग बताते हैं कि लगभग 118 साल पहले इनके पूर्वज राजस्थान के मारवाड़ से यहां आए थे। तब से ही यहां पर वे अपने मारवाड़ की तरह होलिका दहन की परंपरा निभा रहे हैं।

 

 

 

शाम ढलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा के बाद विधि-विधान से यह रस्म पूरी करती हैं। नवविवाहिताएं होलिका की परिक्रमा करती हैं। रश्मि रानी ने पिछले साल यहां होलिका की परिक्रमा की थी। वे कहती हैं कि यह परंपरा उन्हें थोड़ी रोमांचक लगी। मारवाड़ी होने के कारण वे पूर्व से इससे परिचित हैं ही। अब तो होली के 10-12 दिन पूर्व से ही उन्हें होलिका दहन की तैयारी शुरू करनी होती है।

 

 

होलिका दहन के पूर्व दिन में महिलाओं की टोली पूजा के लिए पहुंचती हैं। उनके द्वारा विधिवत पूजा के साथ पकवान चढ़ाए जाते हैं। इसके साथ ही होलिका में प्रह्लाद के रूप में आम का पेड़ चढ़ाया जाता है। महिलाएं होलिका दहन के बाद वहां की राख को एकत्रित कर दूसरे दिन से गणगौर की पूजा आरंभ करती हैं। इस होलिका दहन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। विधान पार्षद सह चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ से इन लोगों के आने के बाद यहां यह परंपरा शुरू हुई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...