Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री आवास योजना-विकासखण्ड स्तरीय आवास चौपाल सह हितग्राहियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री आवास योजना-विकासखण्ड स्तरीय आवास चौपाल सह हितग्राहियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संसदीय सचिव राजवाड़े हुए शामिल

हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास हेतु स्वीकृति आदेश, पूर्ण आवास के हितग्राहियों का सम्मान एवं आवास हेतु राशि जारी किया गया

सूरजपुर-  कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर लीना कोसम के मार्गदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय आवास चैपाल सह हितग्राहियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम जनपद पंचायत ओडगी प्रांगण स्थित सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े की मुख्य आतिथ्य में उपस्थित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास हेतु स्वीकृति आदेश, पूर्ण आवास के हितग्राहीयों का सम्मान एवं आवास हेतु राशि जारी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर तथा अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वन कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत उद्बोधन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओड़गी रणवीर साय के द्वारा बताया गया कि ओड़गी जनपद में 16185 आवास निर्मित कराया जाना है। उन्होने बताया कि वर्ष 2016 से 2023 तक 7185 आवास स्वीकृत हुआ जिनमें से 4550 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 2635 कार्य प्रगति पर हैं। कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के 07 हितग्राहीयों को प्रशासकीय आदेश सम्मानीय मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। साथ  ही 138 हितग्राहीयों को हितग्राहीयों के खाते में 3450000. 00 (चैतीस लाख पचास हजार रू.) बटन दबाकर विधायक पारसनाथ राजवाड़े द्वारा जारी किया गया। इसके अलावा पांच हितग्राहीयों को आवास हेतु चेक प्रदान किया गया। उत्कृष्ट आवास निर्माण करने वाले पांच हितग्राहीयों को साल, श्रीफल एवं उनके आवास का फोटो देकर सम्मान किया गया। साथ ही 1510 आवास हेतु 37758000.00 (तीन करोड़ सतहत्तर लाख अन्ठावन हजार रूपये आवास हितग्राहीयों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर सुश्री लीना कोसम  के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि हितग्राहीयों को बिना किसी के बहकावे में आये बिना शासन द्वारा प्रदत्त राशि को आवास निर्माण में लगायें। उन्होनें बताया की वित्तीय वर्ष 2016 से 2020 तक अधूरे आवास को पूर्ण करने हेतु जिल में लगभग 18 करोड़ रूपये जारी किया गया है। जो निर्माण कार्य पूर्ण होते जा रहे हैं, उन्हे तत्काल राशि प्राप्त हो रही है। वर्ष 2022-23 में जिले में 2966 आवासों को स्वीकृति आदेश जारी किया गया है तथा 2020-21 में 7000 हितग्राहीयों को प्रथम किस्त राशि 17.50 करोड़ रूपये जारी की जा रही है। माननीय विधायक महोदय द्वारा हितग्राहीयों को समझाईस दिया गया कि सभी हितग्राही अपने राशि का उपयोग अच्छे से करें, तथा समय पर सुन्दर आवास का निर्माण करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...