संसदीय सचिव राजवाड़े हुए शामिल
हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास हेतु स्वीकृति आदेश, पूर्ण आवास के हितग्राहियों का सम्मान एवं आवास हेतु राशि जारी किया गया
सूरजपुर- कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर लीना कोसम के मार्गदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय आवास चैपाल सह हितग्राहियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम जनपद पंचायत ओडगी प्रांगण स्थित सभागार में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े की मुख्य आतिथ्य में उपस्थित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास हेतु स्वीकृति आदेश, पूर्ण आवास के हितग्राहीयों का सम्मान एवं आवास हेतु राशि जारी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर तथा अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वन कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत उद्बोधन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओड़गी रणवीर साय के द्वारा बताया गया कि ओड़गी जनपद में 16185 आवास निर्मित कराया जाना है। उन्होने बताया कि वर्ष 2016 से 2023 तक 7185 आवास स्वीकृत हुआ जिनमें से 4550 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 2635 कार्य प्रगति पर हैं। कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 के 07 हितग्राहीयों को प्रशासकीय आदेश सम्मानीय मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही 138 हितग्राहीयों को हितग्राहीयों के खाते में 3450000. 00 (चैतीस लाख पचास हजार रू.) बटन दबाकर विधायक पारसनाथ राजवाड़े द्वारा जारी किया गया। इसके अलावा पांच हितग्राहीयों को आवास हेतु चेक प्रदान किया गया। उत्कृष्ट आवास निर्माण करने वाले पांच हितग्राहीयों को साल, श्रीफल एवं उनके आवास का फोटो देकर सम्मान किया गया। साथ ही 1510 आवास हेतु 37758000.00 (तीन करोड़ सतहत्तर लाख अन्ठावन हजार रूपये आवास हितग्राहीयों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर सुश्री लीना कोसम के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि हितग्राहीयों को बिना किसी के बहकावे में आये बिना शासन द्वारा प्रदत्त राशि को आवास निर्माण में लगायें। उन्होनें बताया की वित्तीय वर्ष 2016 से 2020 तक अधूरे आवास को पूर्ण करने हेतु जिल में लगभग 18 करोड़ रूपये जारी किया गया है। जो निर्माण कार्य पूर्ण होते जा रहे हैं, उन्हे तत्काल राशि प्राप्त हो रही है। वर्ष 2022-23 में जिले में 2966 आवासों को स्वीकृति आदेश जारी किया गया है तथा 2020-21 में 7000 हितग्राहीयों को प्रथम किस्त राशि 17.50 करोड़ रूपये जारी की जा रही है। माननीय विधायक महोदय द्वारा हितग्राहीयों को समझाईस दिया गया कि सभी हितग्राही अपने राशि का उपयोग अच्छे से करें, तथा समय पर सुन्दर आवास का निर्माण करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...