Google Analytics Meta Pixel असम चुनाव में सांस्कृतिक दांव:कांग्रेस ने असम भेजे 55 लोक कलाकार, - Ekhabri.com

असम चुनाव में सांस्कृतिक दांव:कांग्रेस ने असम भेजे 55 लोक कलाकार,

रायपुर। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव में सांस्कृतिक दांव भी चल दिया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सांस्कृतिक दलों के 55 कलाकार असम भेजे गये हैं। सतनामी, साहू और आदिवासी समुदाय से संबद्ध ये कलाकार अपर असम के चाय बगान वाले क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ मूल के असमी लोगों के बीच साझी संस्कृति के जरिए वोट बटोरने की रणनीति के तहत कलाकारों को बुलाया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव के लिए कांग्रेस का सीनियर आब्जर्वर और समन्वयक बनाया है। वहीं रायपुर विधायक विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव बनाने के बाद असम का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस की कोशिश छत्तीसगढ़ मूल के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने का है। ये लोग वर्षों से असम के चाय बागानों में काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है, विकास उपाध्याय की सलाह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेतृत्व को चाय बागानों में काम करने वालों पर ध्यान केंद्रित करने को तैयार किया। राहूल गांधी ने पिछले दिनों शिवसागर की सभा में चाय मजदूरों को प्रतिदिन 365 रुपये मजदूरी देने का वादा किया। इसके बाद में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दलों को असम बुलाकर उनका कार्यक्रम कराने की रणनीति बनी है। कांग्रेस के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि इस कोशिश से छत्तीसगढ़ मूल के लोग कांग्रेस के समर्थन में वोट करेंगे।
-25 लाख की आबादी पर निशाना
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, असम में छत्तीसगढ़ मूल के लोगों की आबादी 25 लाख से अधिक है। ये लोग वर्षों से यहां के चाय बागानों में काम रहे हैं। इनमें सतनामी, साहू, निषाद और आदिवासी समाज के लोग शामिल हैं। वे अपने जड़ों और संस्कृति को याद करते हैं। उन्होंने संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से चर्चा कर कलाकारों का दल बुलवाया है।
छह दिन चलेगा सांस्कृतिक अभियान, मंत्री भी जाएंगे
विकास उपाध्याय ने बताया, अपर असम के 20 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में सांस्कृतिक दलों का कार्यक्रम होना है। यह अभियान अगले छह दिनों तक जारी रहेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी तीन दिन के दौरे पर असम पहुंच गये हैं।

Read Also  सेंट्रल पुल में उसना चावल नही लेने के फैसले के समर्थन में खड़ी है भाजपा: ठाकुर

-ये कलाकार गये हैं असम
छत्तीसगढ़ से असम गये कलाकारों में दिलीप षड़ंगी, गरिमा दिवाकर, स्वर्णा दिवाकर, राकेश तिवारी, प्रशांत ठाकर और मोहम्मद तारीक खान (गिन्नी) जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। उनके साथ उनका सांस्कृतिक दल भी है। ये कलाकार स्थानीय लोगों के साथ सांस्कृतिक संवाद भी करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...